पश्चिम बंगाल: BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कूच बिहार में हमला, वाहनों में की तोड़फोड़

Suvendu Adhikari Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित तौर पर हमला हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suvendu Adhikari Convoy Attacked
Suvendu Adhikari Convoy Attacked | Image: ANI

Suvendu Adhikari Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल के कूच बिहार में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हो गया। वो पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जा रहे थे जब ये हमला हुआ। अधिकारी ने हमले के बाद आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों ने उनकी हत्या करने की कोशिश की।

ये घटना कूच बिहार की है जब अज्ञात हमलावरों द्वारा शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर हुए हमले के पीछे कोई साजिश है।

शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ हमला

सोशल मीडिया पर इस हमले के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिसमें वाहन में हुई तोड़फोड़ साफ देखी जा सकती है। सड़क पर हंगामे जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। इस बीच, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने इस हमले को संविधान पर हमला करार दिया है। 

उन्होंने कहा- “आज बंगाल के लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है। शुभेंदु अधिकारी राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। यह संविधान पर हमला है।”

Advertisement

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने हमले पर क्या कहा?

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का कहना है कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की कमी के कारण हुई है। उनके मुताबिक, "बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुलिस क्या कर रही थी?" 

इस बीच, हमले के बाद नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके काफिले पर हमला करने वाले घुसपैठियों को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का समर्थन प्राप्त था।

Advertisement

ये भी पढे़ंः BIG BREAKING: उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की आशंका, मलबे की चपेट में कई घर और होटल

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड