'विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा उत्तर प्रदेश', स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश आज अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
पीएम मोदी | Image: @BJP4India-X

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में 'जनकल्याण के लिए समर्पित' योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य के लोगों की प्रतिभा एवं परिश्रम से यह 'प्रिय प्रदेश' विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश आज अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की पहल तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने की थी और यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष तीन दिनों तक मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है।"

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता नौरंग यादव का निधन; दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड