राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता नौरंग यादव का निधन; दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस
Rajpal Yadav Father Passes Away: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rajpal Yadav Father Passes Away: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
खबरें हैं कि राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। नौरंग यादव ने इसी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिता के चले जाने से राजपाल यादव के घर में शोक की लहर है।
वर्क ट्रिप से वापस लौटना पड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव काम के सिलसिले में थाइलैंड ट्रिप थे। हालांकि पिता की खराब तबीयत के चलते उन्हें वापस भारत लौटना पड़ा। पिता के यूं चले जाने से एक्टर और उनका परिवार टूट सा गया है।
शाहजहांपुर में किया जाएगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का अंतिम संस्कार शाहजहांपुर में किया जाएगा। राजपाल और उनका परिवार शाहजहांपुर के बड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता यहीं खेतीबाड़ी का काम किया करते थे।
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना पोस्ट
अब पिता के निधन के बाद राजपाल यादव का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पिता संग नजर आ रहे हैं। उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'मेरे पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहे हैं। अगर आपने मुझ पर विश्वास न किया होता, तो मैं आज जिस मुकाम पर हूं, वहां नहीं पहुंच पाता। मेरे पिता होने के लिए आपका धन्यवाद, आई लव यू।'
राजपाल यादव के पिता के निधन की खबर मिलते ही एक्टर के फैंस और चाहनेवाले दुखी हो गए हैं। एक्टर और उनके परिवार को यूजर्स की ओर से संवेदनाएं मिल रही हैं। हर कोई परिवार के लिए दुआ कर रहा है।
Advertisement
हाल ही में राजपाल को मिली थी जान से मारने की धमकी
बता दें कि हाल ही में मेल के जरिये राजपाल यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी । इन ईमेल का पाकिस्तान से कनेक्शन होने की आशंका जताई गई। इस संबंध में राजपाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।