Uttar Pradesh: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत और 3 अन्य घायल

बलिया जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5 Killed, 15 Injured as Bus Plunges into Gorge Near West Bengal-Sikkim Border
Uttar Pradesh: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत और 3 अन्य घायल | Image: Representational image (Unsplash)

बलिया जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव की है जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान हरे राम (55) नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - Gujrat: कच्छ में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड