Gujrat: कच्छ में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की, रेस्क्यू जारी, पाइप से किया जा रहा ऑक्सीजन सप्लाई

गुजरात में कच्छ जिले के कंधेराई गांव में 18 साल एक लड़की गहरे बोरवेल में गिर गई है, जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

Follow : Google News Icon  
Kutch girl falls into borewell
Kutch girl falls into borewell | Image: ANI

गुजरात के कच्छ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कंधेराई गांव में एक लड़की करीब 500 फीट से ज्यादा गहरे बोरवेल में गिर गईऔर 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है। उसे बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसकी जान बचाने के लिए पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात में कच्छ जिले के कंधेराई गांव में सोमवार सुबह 18 साल एक लड़की गहरे बोरवेल में गिर गई जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे के आस-पास की बताई जा रही हौ। युवती को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। बताल दें कि कंधेराई एक ग्रामीण इलाका है, जहां आमतौर पर खेतीबाड़ी होती है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

कंधेराई गांव में  बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की

घटना के संबंध में तहसीलदार अरुण शर्मा ने बताया, कच्छ जिले के भुज तालुका के कंधेराई गांव में एक 18 से 19 साल की लड़की बोरवेल में गिर गई थी। पूरी टीम बचाव कार्य कर रही है। बचाव अभियान के दौरान सबसे पहले हमने उसे ऑक्सीजन सप्लाई किया और कैमरा से उसकी लगातार मूवमेंट निगरानी कर रहे हैं। आर्मी, BSF और एनडीआरएफ की टीम सुबह से बचाव अभियान में लगे हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

बोरेवेल में ऑक्सीजन सप्लाई

भुज के डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने बताया कि लड़की राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से थी। कैमरे की मदद से उसके बोरवेल में होने की पुष्टि की। लड़की अचेत अवस्था में है। उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय बचाव दल उसे ऑक्सीजन दे रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: भूकंप से थर्राई धरती, भारत से नेपाल और चीन में लगे झटके

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड