Rape: बच्ची की निर्मम हत्या से पहले नोंचा पूरा चेहरा... सिर भी फोड़ा, कानपुर में दुष्कर्म से पहले दरिंदगी

बच्ची के चेहरे पर गहरी चोटों और खरोंच के निशान देख ग्रामीणों की रूंह कांप उठी। बच्ची से दरिंदगी की घटना के बाद गांव के लोगों में रोष का माहौल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rape and Murder in Kanpur
कानपुर में दुष्कर्म और हत्या | Image: Shutterstock / x

Rape and Murder in Kanpur: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता क्लास 8 की बच्ची का गुरुवार सुबह खेत में शव मिला। शव गांव के बाहर ईंट-भट्ठे के पास अरहर के खेत में पड़ा था। बच्ची के चेहरे पर गहरी चोटों और खरोंच के निशान देख ग्रामीणों की रूंह कांप उठी। बच्ची से दरिंदगी की घटना के बाद गांव के लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों बच्ची का शव देख तुरंत परिजनों और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्ची को पहले बंधक बनाकर रखा गया और फिर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

शरीर पर चोटों के कई निशान

बच्ची के शरीर पर गहरी चोटों और खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे उसके साथ हुई क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सोमवार की शाम आठवीं क्लास की 12 साल की छात्रा बकरी चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसकी बकरी तो मिल गई, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस और ग्रामीणों ने की तीन दिन तक तलाश 

परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर खेत-खलिहान, नदी-नाले तक तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव के बाहर अरहर के खेत में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

निर्मम हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची के चेहरे पर गहरे घाव थे और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। आशंका है कि उसके साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया।

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें : महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, VVIP पास रद्द

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड