Uttar Pradesh: बरेली में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, एक युवक गिरफ्तार

बरेली जिले के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
10-year-old raped, man inserts rod in her genitals
Uttar Pradesh: बरेली में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, एक युवक गिरफ्तार | Image: Pixabay

बरेली जिले के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक आसिफ (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार दोपहर छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि…

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आसिफ, टॉफी का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे बच्ची घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में बेहोशी की हालत में मिली।

श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बिथरी चैनपुर थाने की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से आसिफ को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Gujrat: कच्छ में 500 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड