Uttar Pradesh: महाकुम्भ स्नान पर्व से पहले 25 लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

महाकुम्भ के स्नान पर्व से दो दिन पहले ही शनिवार को करीब 25 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ganga Sagar
Uttar Pradesh: 25 lakh people took a dip in the Ganga before the Maha Kumbh bathing festival | Image: PTI

महाकुम्भ के स्नान पर्व से दो दिन पहले ही शनिवार को करीब 25 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुबह घने कोहरे के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम मेला क्षेत्र की तरफ जाता दिखा।

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक…

महाकुम्भ का स्नान 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और अगला स्नान पर्व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर है। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, करीब 25 लाख लोगों ने शनिवार को गंगा और संगम में डुबकी लगाई। पूरे मेला क्षेत्र में एआई सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सही संख्या का पता लगाना आसान है।

पिछले कुम्भ (2019) में पूरी मेला अवधि में 25 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया था और सरकार को महाकुम्भ में यह आंकड़ा 45 करोड़ को पार कर जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - PM मोदी आज ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ में लेंगे हिस्सा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड