JD Vance India Visit: भारत की धरती पर कदम रखते ही भारतीय रंग में रंगे जेडी वेंस के बच्चे, क्या है इंडियन कनेक्शन?
US Vice President JD Vance: जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। उनका भारत से बेहद ही खास नाता है।
- भारत
- 3 min read

US Vice President JD Vance in India: अमेरिका के उपराष्ट्रपति 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। वह पत्नी और 3 बच्चों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत की धरती पर लैंड करते हुए जेडी वेंस के बच्चे भारतीय रंगे में रंगे नजर आए। उन्हें पारंपरिक भारतीय परिधान पहने देखा गया। जेडी वेंस परिवार संग अक्षरधाम मंदिर भी पहुंचे।
जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। उनका भारत से बेहद ही खास नाता है। जेडी वेंस की पत्नी का जन्म भले ही अमेरिका में हुआ, लेकिन उनका परिवार आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखता है। इतना ही नहीं दोनों की शादी भी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।
आंध्र प्रदेश से हैं पत्नी उषा का नाता
जी हां, जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। अमेरिका के सैन डिएगो में जन्मीं उषा के पिता IIT मद्रास के एलुमनाई हैं और उनकी मां एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं। आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले से ताल्लुक रखने वाले उनके माता-पिता अमेरिका चले गए थे 1980 में अमेरिका आकर बस गए थे। उषा का परिवार आज भी यहां रहता है।
हिंदू धर्म को जीवन का अहम हिस्सा बताती हैं उषा
उषा का जन्म भले ही भारत में न हुआ हो, लेकिन वह आज भी हिंदू धर्म में आस्था रखती हैं। जेडी वेंस ईसाई धर्म को मानते हैं। वहीं, उषा ने एक इंटरव्यू में धर्म से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उनके माता-पिता हिंदू हैं। हिंदू धर्म उनके जीवन का बेहद ही अहम हिस्सा है। इतना ही नहीं साल 2014 में जेडी वेंस और उषा वेंस ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।
Advertisement
बेटे का नाम रखा है विवेक
जेडी वेंस और उषा की मुलाकात येल यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। जेडी और उषा के तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। उन्होंने अपने एक बेटे विवेक रखा है। वहीं दूसरे बेटे का नाम इवान और बेटी का नाम मीराबेल है।
यह भी पढ़ें: भारत आए जेडी वेंस के बेटे का कुर्ता देख अश्विनी वैष्णव करने लगे कुछ ऐसा, हो रही है चर्चा; VIDEO