अपडेटेड 4 May 2024 at 17:16 IST
भारत के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से खलबली, भड़के विदेश मंत्री जयशंकर; दे दिया करारा जवाब
S Jaishankar replied Joe Biden: जो बाइडेन ने अपने एक बयान में भारत, जापान और रूस को जेनोफोबिक कहा था।
- भारत
- 2 min read

S Jaishankar replied Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस दावे के एक दिन बाद कि भारत सहित कई देश जेनोफोबिक हैं, क्योंकि वे अप्रवासियों का स्वागत नहीं करते हैं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज इस टिप्पणी को खारिज कर दिया। उन्होंने जो बाइडेन को करारा जवाब दिया है।
जो बाइडेन ने क्या कहा था?
2 मई को राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था- 'आप जानते हैं हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ने का एक कारण आप और कई अन्य लोग हैं। क्यों? क्योंकि हम अप्रवासियों का स्वागत करते हैं। हम (इसके पीछे) कारण की तलाश कर रहे हैं। इसके बारे में सोचें। चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह रुका हुआ है? जापान को परेशानी क्यों हो रही है? भारत को क्यों परेशानी हो रही है? क्योंकि वे अप्रवासी नहीं चाहते।
बाइडेन ने ये भी कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, जबकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। राष्ट्रपति बाइडेन के दावों को खारिज करते हुए जयशंकर ने स्पष्ट किया कि सबसे पहले ये बता दूं कि हमारी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही है।
जयशंकर ने दिया करारा जवाब
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- 'हम ओपेन सोसाइटी हैं। आज तक मैंने इतना खुला समाज, इतना बहुलवादी समाज, इतना विविधतापूर्ण समाज कभी नहीं देखा है, इसलिए मैं कहूंगा कि हम वास्तव में सिर्फ जेनोफोबिक नहीं हैं, हम सबसे खुले, सबसे बहुलवादी और कई मायनों में, यह दुनिया का सबसे समझदार समाज है। दूसरी बात, आर्थिक प्रदर्शन के बारे में कुछ बात हुई, आप जानते हैं कि हमारी जीडीपी 7 प्रतिशत है। आप दूसरों की जीडीपी देख लीजिए, विकास दर देख लीजिए, जवाब मिल जाएगा।'
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि भारत हमेशा से एक बहुत अनोखा देश रहा है। मैं वास्तव में कहूंगा कि दुनिया के इतिहास में यह एक ऐसा समाज रहा है जो बहुत खुला रहा है। विभिन्न समाजों से अलग-अलग लोग भारत आते हैं।
ये भी पढ़ेंः 'पत्नी की सहमति का कोई महत्व नहीं, पत्नी के साथ किसी भी तरह का यौन संबंध बना सकता है पति': हाई कोर्ट
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 May 2024 at 17:16 IST