अपडेटेड 12 June 2025 at 13:23 IST
UPSC Mains Exam: इस तारीख तक परीक्षा के लिए भरें जाएंगे DAF फॉर्म, जानें कब होगा Mains एग्जाम
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के Prelims परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब कैंडिडेट्स Mains एग्जाम की तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले DAF फॉर्म भरा जाएगा। जानते हैं DAF में क्या-क्या भरना होता है।
- भारत
- 2 min read

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में अब छात्र Mains एग्जाम की तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले कैंडिडेट्स को DAF फॉर्म भरना होगा। जानते हैं मेन्स परीक्षा से पहले कैंडिडेट्स DAF फॉर्म कब तक भर सकते हैं और क्या है UPSC Mains Exam की तारीख।
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल 25 मई को आयोजित की गई प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14,161 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है।आयोग द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
UPSC Prelims परीक्षा परिणाम हुआ जारी
Prelims परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को DAF फॉर्म भरना होगा।
आयोग 17 जून, 2025 को मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF -Detailed Application Form) जारी करेगा।
अब भरना होगा DAF फार्म
यह फॉर्म मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है और इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी होती हैं। DAF वह आधिकारिक दस्तावेज है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को UPSC मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, साक्षात्कार और सेवा आवंटन जैसे महत्वपूर्ण चरणों के लिए आगे बढ़ाया जाता है।
Advertisement
DAF में कैंडिडेट्स को क्या भरना होता है?
- इस आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को निम्न जानकारियां देनी होती हैं
- व्यक्तिगत विवरण (नाम, जन्म तिथि, पता आदि)
- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विवरण
- कार्य अनुभव (यदि कोई हो)
- इच्छित सेवाएं (IAS, IPS, IFS आदि) और उनके लिए वरीयता क्रम
- संवर्ग (General, OBC, SC/ST आदि) से संबंधित जानकारी
- अन्य सहायक दस्तावेजों की जानकारी
22 अगस्त 2025 को होगी UPSC Mains एग्जाम
बता दें कि इस साल यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 22 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी। मेन्स परीक्षा लिखित होती है, इसमें कुल 9 पेपर होते है। बता दें कि हर साल UPSC द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए यह प्रतिष्ठित परीक्षा तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 13:23 IST