अपडेटेड 12 June 2025 at 12:29 IST

Covid-19 Update: फिर डराने लगा कोराना! एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 7 हजार के पार; 24 घंटे में 6 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बनता जा रहा है। महामारी की रफ्तार थमने के बजाय तेज होती जा रही है। एक्टिव केस का आंकड़ा 7 हजार के पार पहुंच गया है।

Follow : Google News Icon  
corona cases india
कोरोना के मामलों में इजाफा | Image: ANI

भारत में कोरोना (Covid-19) जिस रफ्तार से फैल रहा है, उससे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है।  बीते 24 घंटे में ही 6 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 300 से अधिक नए मामले आए हैं।  केरल, गुजरात,महाराष्ट्र और  पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, केरल इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां सबसे अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि गुजरात,महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कुछ और राज्यों में भी अब कोरोना में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे विशेषज्ञ एक बार फिर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया ताजा आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर देशभर 6 लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। इनमें केरल से तीन, कर्नाटक से दो और महाराष्ट्र से एक मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही इस साल जनवरी से अब तक देश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 74 हो चुकी है। हालांकि,  राहत की बात यह भी है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

केरल में अब भी सबसे अधिक एक्टिव केस

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 8,573 लोग कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं, देश के लगभग सभी राज्यों में एक्टिव मामलों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केरल इस मामले में अब भी सबसे आगे है, यहां गुरुवार सुबह तक कुल 2,223 सक्रिय केस दर्ज किए गए। वहीं गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य भी एक्टिव केस की संख्या बढ़ी है।

Advertisement

तेजी से फैल रहा नया वैरिएंट

देश में 22 मई को सिर्फ 257 मामले थे जो 12 जून को 7,000 से ज्यादा हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 306 नए केस के साथ देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या गुरुवार, 12 को  7,121 पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड मामलों में आई यह नई बढ़त ओमीक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स जैसे JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और XFC के कारण हो रही है। इन वेरिएंट्स की संक्रमण फैलाने की क्षमता अधिक है, हालांकि इनके लक्षण पहले की तुलना में हल्के हैं।


स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की अपील कर रहा है। केरल की अस्पतालों में मॉक ड्रील कराया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही नए वेरिएंट्स गंभीर लक्षण नहीं दे रहे हों, लेकिन बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। कोरोना को बढ़ते मामलों को देखते हुए एक एडवाइजारी जारी की गई है, जिसके मुताबिक अब पीएम मोदी से मुलाकत के पहले मंत्रियों के लिए भी RT-PCR (कोविड टेस्ट) अनिवार्य कर दिया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अगर आपने अब तक नहीं कराया अपने Aadhaar Card को अपडेट तो जानें Last Date

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 12:29 IST