रैंक 301 पर दो उम्मीदवारों के दावों पर UPSC ने साफ कर दी तस्वीर, इस आकांक्षा सिंह ने पास की सिविल सेवा परीक्षा

रैंक 301 पर दो उम्मीदवारों के दावों पर UPSC ने तस्वीर साफ कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UPSC CSE 2026 application Last Date
सिविल सेवा परीक्षा | Image: UPSC

रैंक 301 पर दो उम्मीदवारों के दावों पर UPSC ने तस्वीर साफ कर दी है। UPSC का कहना है - "सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिजल्ट 06.03.2026 को घोषित कर दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स हैं, जिनमें एक ही नाम के दो कैंडिडेट्स यानी आकांक्षा सिंह, सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2025 के फाइनल रिजल्ट में एक ही रैंक 301 हासिल करने का दावा कर रहे हैं।

इस बारे में, यह साफ किया जाता है कि कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (मेन्स), 2025 के फाइनल रिजल्ट में रैंक 301 हासिल करने वाले सफल कैंडिडेट की डिटेल्स इस तरह हैं:

आकांक्षा सिंह, रैंक 301, रोल नंबर 0856794
गांव अभयपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

क्या था मामला?

सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 के रिजल्ट आने के बाद एक विवाद खड़ा हो गया था। आकांक्षा सिंह नाम की दो उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्हें 301वीं रैंक मिली है।

Advertisement

आरा की आकांक्षा सिंह, जो रणवीर सेना के लीडर स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह, जिन्हें मुखिया भी कहा जाता था, की पोती हैं, ने रैंक हासिल होने का दावा किया था। उन्होंने रोल नंबर 0856794 वाला एक मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड मीडिया आउटलेट्स के साथ शेयर किया और रिजल्ट घोषित होने के बाद कई इंटरव्यू भी दिए थे।

वहीं, दूसरी ओर गाजीपुर की आकांक्षा सिंह नाम की उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि वह असली रैंक होल्डर है। उसने कहा था कि उसे 301वीं रैंक मिली है और उसने उसी रोल नंबर वाला इंटरव्यू एडमिट कार्ड शेयर किया। वह पटना में ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में डॉक्टर भी हैं।

Advertisement

अब साफ हो गया है कि गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को UPSC की परीक्षा में 301 रैंक मिला है।

ये भी पढ़ेंः मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनने पर पुतिन ने किया फुल सपोर्ट का वादा

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड