UPSC CSE Final Result: UPSC सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यूपी की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, देखें टॉप 10 की लिस्ट
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। शक्ति दुबे ने आल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर देश भर में टॉप किया है।
- भारत
- 2 min read

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। शक्ति दुबे ने आल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर देश भर में टॉप किया है। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर घोषित किया गया है।
ये हैं टॉप 10 अभ्यार्थियों की लिस्ट
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- डोंगरे अर्चित पराग
- शाह मार्गी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
आपको बता दें कि इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक चले। मुख्य परीक्षा में सफल 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए 180 अभ्यर्थियों का चयन IAS के लिए, 55 अभ्यर्थियों का आईएफएस के लिए और 147 अभ्यर्थियों का आईपीएस पद पर किया गया है।
पदों की जानकारी
Advertisement
- कुल पद: 1132 (प्रारंभिक 1056, बाद में बढ़ाए गए)
- IAS: 180 (अनारक्षित: 73, SC: 24, ST: 13, OBC: 52, EWS: 18)
- IPS: 147 (अनारक्षित: 60, SC: 23, ST: 10, OBC: 42, EWS: 15)
- IFS: 55 (अनारक्षित: 23, SC: 9, ST: 5, OBC: 13, EWS: 5)
शक्ति दूबे का परिचय
शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया में रैंक 1 हासिल किया है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। साल 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी।