BIG BREAKING: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, पहलगाम में आतंकी हमला; फायरिंग में कुछ पर्यटकों को लगी गोली

जम्‍मू-कश्‍मीर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक कुछ पर्यटकों को गोली भी लगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jammu Kashmir Terror attack in  Pehalgam
जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, पहलगाम में आतंकी हमला; फायरिंग में कुछ पर्यटकों को लगी गोली | Image: PTI

जम्‍मू-कश्‍मीर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक कुछ पर्यटकों को गोली भी लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि मार्च में हुई भारी बर्फबारी के चलते पहलगाम में बड़ी संख्‍या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिस जगह पर आतंकी हमला हुआ है वो पहलगाम के एक पहाड़ का टॉप एरिया है। यहां टूरिस्‍ट ट्रैकिंग के लिए आते हैं।

अबतक जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक 5 पर्यटकों को गोली लगी है। उन्‍हें जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बीते कुछ सालों में इस तरह की यह पहली घटना है जब आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में फायरिंग की तेज आवाजें सुनी गईं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद से पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में हैं। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुटी हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

राजस्‍थान के बताए जा रहे पर्यटक

आतंकियों ने जिन पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया वह राजस्थान का है। सूत्र के अनुसार दो पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है कि कुल कितने पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Advertisement

जुलाई में होनी है अमरनाथ यात्रा

बता दें कि इस साल 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले इस आतंकी हमले से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना के जवानों ने पहाड़ी इलाके को घेर लिया है। जहां पर आतंकवादी हमला हुआ है उस इलाके में केवल पैदल या खच्चरों से ही पहुंचा जा सकता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UPSC सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यूपी की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड