UPI से एक ही क्लिक में PF का इतना पैसा निकाल पाएंगे, जान लिजिए EPFO 3.0 का नया नियम
UPI से अब PF पैसा आसानी से निकाला जा सकता है। EPFO 3.0 में 50-75% विड्रॉल नियम लागू हो गया है। ऐसे में आप 5 लाख तक ऑटो सेटलमेंट भी कर सकते हैं। जानें नए नियम, पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

UPI PF withdrawal rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लॉन्च कर रहा है, इस नई व्यवस्था से लाखों सदस्यों को PF राशि निकालने में बड़ी आसानी होगी। अब UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा। इससे कागजी काम कम होगा और प्रक्रिया तेज हो जाएगी। ये सुविधा देश भर के 7 करोड़ से ज्यादा EPFO सदस्यों के लिए राहत भरी खबर है।
कितनी राशि निकाल सकेंगे?
EPFO 3.0 के तहत सदस्य UPI या UPI इनेबल्ड ATM के माध्यम से अपने EPF बैलेंस का 50% से 75% तक निकाल सकेंगे। EPFO आमतौर पर पूरी राशि निकालने की अनुमति नहीं देता, क्योंकि फंड का एक हिस्सा रिटायरमेंट सुरक्षा के लिए रखा जाता है।
EPFO 3.0 के नए नियम
विड्रॉल लिमिट: कुल EPF अमाउंट का 50 से 75 प्रतिशत तक डिजिटल तरीके से निकाला जा सकेगा।
न्यूनतम राशि: खाते में कम से कम 25 प्रतिशत राशि हमेशा बनी रहनी चाहिए ताकि रिटायरमेंट बचत सुरक्षित रहे।
सेल्फ सेटलमेंट लिमिट: अग्रिम दावों के लिए लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। 5 लाख तक के पात्र क्लेम ऑटोमैटिक रूप से तेजी से सेटल होंगे।
किन स्थितियों में निकाल सकते हैं पैसा?
स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी
उच्च शिक्षा के खर्चे
शादी व्यय
घर खरीदना या निर्माण
Advertisement
इन जरूरतों के लिए सदस्य इमरजेंसी फंड निकाल सकेंगे। मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में बताया कि UPI आधारित विड्रॉल सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। यह सुविधा जल्द ही शुरू होने वाली है। निकाली गई राशि सीधे सदस्य के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। यह बदलाव PF सदस्यों के लिए डिजिटल युग की बड़ी उपलब्धि साबित होगा।