अपडेटेड 10 July 2025 at 22:53 IST
UPI: अमेरिका और चीन को भारत ने इस मामले में पछाड़ा, दुनिया में UPI पेमेंट सर्विस सबसे फास्ट, IMF हो गया फिदा
UPI ट्रांजेक्शन के मामले में भारत ने अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया है। दुनिया में UPI पेमेंट सर्विस सबसे फास्ट है। IMF भी फिदा हो गया।
- भारत
- 2 min read

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सिस्टम की ताकत को मान लिया। भारत के यूपीआई ट्रांजेक्शन ने अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। आईएमएफ ने कहा है कि भारत की यूपीआई सिस्टम दुनिया की सबसे तेज भुगतान प्रणाली है।
यूपीआई प्रणाली ने भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे लोगों को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से और जल्दी से भुगतान करने में मदद मिलती है। यूपीआई प्रणाली की सफलता के कारण भारत में डिजिटल भुगतान में वृद्धि हुई और यह प्रणाली दुनिया भर में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है।
UPI को लेकर IMF ने क्या कहा?
आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की यूपीआई प्रणाली ने भुगतान प्रणाली में क्रांति ला दी है। यूपीआई ने भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में मदद की और यह प्रणाली दुनिया भर में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है। बता दें, यूपीआई की सेवा केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। यह दुनिया के अन्य देशों में भी काम कर रहा है।
इन देशों में भी चालू है UPI सर्विस
देश | तारीख |
भूटान | 13 जुलाई, 2021 |
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) | 21 अप्रैल, 2022 |
मलेशिया | 2021 |
सिंगापुर | 21 फरवरी, 2023 |
नेपाल | दिसंबर 2023 |
ओमान | दिसंबर 2023 |
कतर | 15 मार्च, 2023 |
रूस | अप्रैल 2023 |
फ्रांस | 2 फरवरी, 2024 |
श्रीलंका | 12 फरवरी, 2024 |
मॉरीशस | 12 फरवरी, 2024 |
मालदीव | 20 अक्टूबर 2024 |
नामीबिया | 9 जुलाई 2025 |
नामीबिया में UPI को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?
बीते दिन पीएम मोदी ने अपने नामीबिया दौरे से जानकारी दी कि UPI की सेवा अब यह भी शुरू होगी। पीएम मोदी ने कहा, "हमें खुशी है कि नामीबिया भारत की यूपीआई-यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस तकनीक अपनाने वाला पहला देश है। जल्द ही, लोग 'टांगी उनेने' कहने से भी तेज गति से पैसे भेज पाएंगे।"
Advertisement
उन्होंने कहा कि नामीबिया दुनिया का पहला देश है जहां एनपीसीआई-नेशनल पेमेंट कोऑपरेशन ऑफ इंडिया और नामीबियाई सेंट्रल बैंक ने नामीबिया में रीयल-टाइम भुगतान के लिए यूपीआई की तैनाती हेतु एक लाइसेंसिंग समझौता किया है। यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है। हमारा मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।
इसे भी पढ़ें: सगाई के बाद मंगेतर के घर आया युवक, अकेला पाकर अंदर से कुंडी लगा कर बैठा कांड; घरवाले खेत से आए तो...
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 10 July 2025 at 22:53 IST