UP: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

जिले के थाना बडगांव अंतर्गत ग्राम सिरसली खुर्द में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
drowning
drowning | Image: Shutterstock

Saharanpur: जिले के थाना बडगांव अंतर्गत ग्राम सिरसली खुर्द में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत पाराशर ने बताया कि रुखसाना अपनी दो वर्षीय बेटी सुमैया के साथ अपने मायके सिरसली खुर्द आई थीं।

रुखसाना का तीन वर्षीय भतीजा अज्जेफ रविवार शाम को बेटी सुमैया के साथ लापता हो गया।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया जिसमें दोनों बच्चे तालाब के पास खेलते हुए नजर आए।

Advertisement

इसके बाद तलाश की गई तो दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद किये गए। परिजनों द्वारा दोनों बच्चों के शवों को रविवार को दफना दिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Eid: ईद पर नमाज के बाद कई शहरों में हिंसा के बीच इस राज्य से आई खबर, हजारों नमाजियों पर भगवाधारियों ने की फूलों की बारिश
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड