मथुरा कोर्ट की सुरक्षा में UP SSF की तैनाती, 100 जवान संभालेंगे न्यायालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यानी UP SSF की तैनाती कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Mathura: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यानी UP SSF की तैनाती कर दी गई है।  स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ने मथुरा में कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। 12 जुलाई को UP SSF के 100 से ज्यादा जवानों ने राम सुरेश यादव के नेतृत्व में कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

राम सुरेश यादव ने बताया कि हम लोग आज से मथुरा जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। जिसमें अभी कुछ दिनों तक जनपद का जो पुलिस फोर्स लगा था वह भी रहेगा और हमारे लोग भी रहेंगे। जैसे-जैसे हमारे लोग इन सभी व्यवस्थाओं से वाकिफ हो जाएंगे, चीजों को समझ जाएंगे, हम लोग पूरी तरह से जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

कोर्ट की सुरक्षा में 100 जवान तैनात

उन्होंने कहा कि न्यायालय की सुरक्षा में लगभग 100 लोग तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन जवानों को जैसे ट्रेनिंग दी गई है उसमें ना तो पब्लिक को कोई असुविधा हो ना ही आंखें खास लोगों को। सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इनको ट्रेनिंग दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इनकी की तैनाती के बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत हो जाएगी।

Advertisement

SSF जवानों ने कोर्ट परिसर में किया पैदल मार्च

कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभालने SSF की 4th बटालियन के अधिकारी राम सुरेश यादव ने जवानों को ब्रीफ किया और फिर पूरे कोर्ट परिसर में पैदल मार्च किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संविधान हत्या दिवस के ऐलान पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस के इस दमनकारी कदम को इतिहास...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड