संविधान हत्या दिवस के ऐलान पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस के इस दमनकारी कदम को इतिहास...

पीएम मोदी ने लिखा कि 25 जून को #SamvidhaanHatyaDiwas देशवासियों को याद दिलाएगा कि संविधान के कुचले जाने के बाद देश को कैसे-कैसे हालात से गुजरना पड़ा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Interview
पीएम मोदी | Image: ANI

केंद्र सरकार ने 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर देश के दी गई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है।

गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि "25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी। बाद में उस समय की सरकार की ओर से सत्ता का घोर दुरुपयोग किया गया और भारत के लोगों पर ज्यातियां और अत्याचार किए गए, जबकि भारत के लोगों को भारत के संविधान और भारत के मजबूत लोकतंत्र पर दृढ़ विश्वास है। इसलिए भारत सरकार ने आपातकाल की अवधि के दौरान सत्ता का घोर दुरुपयोग का सामना और संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किया है। भारत के लोगों को भविष्य किसी भी तरह से सत्ता के घोर दुरुपोयग का समर्थन नहीं करने के लिए पुन: प्रतिबद्ध किया है।"

'संविधान हत्या दिवस' पर क्या बोले पीएम मोदी?

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाए जाने के ऐलान के बाद पीएम मोदी सोशल मीडिया पर लिखा कि 25 जून को #SamvidhaanHatyaDiwas देशवासियों को याद दिलाएगा कि संविधान के कुचले जाने के बाद देश को कैसे-कैसे हालात से गुजरना पड़ा था। यह दिन उन सभी लोगों को नमन करने का भी है, जिन्होंने आपातकाल की घोर पीड़ा झेली। देश कांग्रेस के इस दमनकारी कदम को भारतीय इतिहास के काले अध्याय के रूप में हमेशा याद रखेगा।

Advertisement

कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का खून लगा है- धर्मेंद्र प्रधान

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या का खून लगा है यह बात देश की जनता को नहीं भूलनी चाहिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत बड़ा अपराध किया है देश की भावी पीढ़ी यह न भूले इसलिए संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Samvidhaan Hatya Diwas: देश में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा, अमित शाह का बड़ा ऐलान

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड