UP Encounter: शाहजहांपुर में गौ तस्करों के खिलाफ यूपी पुलिस का एक्शन, नईम-अनस और रिजवान का हाफ एनकाउंटर
यूपी में गुंडे बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन के बीच कौशांबी और गाजियाबाद में पुलिस ने हाल्फ एनकाउंटर किया। शाहजहांपुर में गौ तस्करों पर भी शिकंजा कसा।
- भारत
- 3 min read
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। शाहजहांपुर और फिर कौशांबी में यूपी पुलिस में बदमाशों के खिलाफ हाल्फ एनकाउंटर को अंजाम दिया है। शाहजहांपुर में यूपी पुलिस ने नईम, अनस और रिजवान के खिलाफ गौ तस्करी के मामले में एक्शन लिया। दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार किया गया।
शाहजहांपुर में गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस की तस्करी करने वाले तीन शातिर तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से इन्हें शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज़ चल रहा है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 'आरोपियों से पूछताछ की गई है। बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने ही नईम, अनस के अलावा तालगांव के रहने वाले रिजवान के साथ मिलकर दो गोवंशीय पशुओं की हत्या की थी। कट्टों मे मांस पैक कर नसीम की कार में लदवाया था। इसको नसीम बेचने के लिये बीसलपुर ले गया था। नसीम ने वापस आकर सभी को दो-दो हजार रुपये दिए थे। रुपये उन लोगों ने ईद पर खर्च कर लिए थे।'
फुरकान नाम के शख्स को बेचा गौ मांस
नसीम ने बताया कि उसने मांस को फुरकान निवासी बीसलपुर, पीलीभीत को बेच दिया था। उसके गांव के कुछ लोग खटीमा, उत्तराखंड में रहते हैं जिनको भी वे लोग मांस बेच आते हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति मौके से नईम से थैले में मांस लेकर चला गया था। उसे नईम ही जानता है। पुलिस ने नसीम उर्फ चिरागी, सलमान, रिजवान उर्फ पैदा, अनस, नईम, अफजाल, फुरकान व एक अज्ञात के खिलाफ निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
Advertisement
कौशांबी में भी हत्या का आरोपी गिरफ्तार
वहीं एक अन्य मामले में कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 01 तमंचा और घटना में इस्तेमाल किए गए 1 कार बरामद किए। पुलिस ने बताया कि कौशाम्बी पर सघन चेकिंग के दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी, जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, जिसमें बैठे दोनों लोगों पुलिस टीम को चेकिंग करते हुए देख कार को तेजी से भगाने लगे।
भागने के चक्कर में कार आगे चलकर टकरा गई और दोनों लोगों ने बाहर निकल कर पुलिस टीम को अपने पास आता देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। अब उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया और दूसरे बदमाश को भी पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने अपना नाम क्रमशः जीशान तथा आले नवी बताया गया। वहीं पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात भी स्वीकार की।
इसे भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ आज लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, चर्चा के लिए 8 घंटे का समय; जोरदार हंगामे के आसार