LIVE UPDATES/ लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास... आज राज्यसभा में भी पेश होगा वक्फ बिल, दोपहर 1 बजे सुधांशु त्रिवेदी करेंगे चर्चा
India News Live: Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा से पास हो गया है। 13 घंटे की लंबी चर्चा के बाद हुई वोटिंग में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास हो गया। अब गुरुवार को बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा होगी।
- भारत
- 20 min read

India News Live: लोकसभा में करीब 13 घंटे की लंबी चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है। ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं के 100 से अधिक संशोधन खारिज हुए हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बिल को पेश करने ने बिल को पेश किया। शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया था। इसमें से NDA को 4 घंटे 40 मिनट दिए गए हैं, बाकी वक्त विपक्ष को मिला है। लेकिन वक्ताओं की संख्या और बिला पर हो रहे हंगामे को देखते हुए चर्चा के समय बढ़ा दिया।
राज्यसभा में दोपहर 1 बजे पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा से पास हो गया है। अब को गुरुवार इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा होगी। राज्यसभा में दोपहर 1 बजे वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।
वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा से पास हो गया है। 13 घंटे की लंबी चर्चा के बाद हुई वोटिंग में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास हो गया। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के समर्थन में 288 वोट पड़े तो इसके मुकाबले विरोध 232 में वोट पड़े। अब को गुरुवार इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा होगी।
Advertisement
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा से पास हो गया है। 13 घंटे की लंबी चर्चा के बाद हुई वोटिंग में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास हो गया। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के समर्थन में 288 वोट पड़े तो इसके मुकाबले विरोध 232 में वोट पड़े। अब को गुरुवार इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा होगी।
वक्फ संशोधन बिल पर वोटिंग
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर लंबी चर्चा के बाद अब वोटिंग हो रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि अब वक्फ की मनमानी नहीं चलेगी। लोकसभा में पास होने के बाद वक्फ बिल गुरुवार को राज्यसभा में भी पेश होगा। दोपहर 1 बजे सुधांशु त्रिवेदी चर्चा की शुरुआत करेंगे और आज ही मतदान होगा। इसके लिए बीजेपी ने वक्ताओं की सूची जारी करदी है
Advertisement
ओवैसी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक की कॉपी फाड़ी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक की कॉपी फाड़ी।
केंद्र सरकार जो वक्फ बोर्ड का बिल लाई है, इसमें समाज का हित है- एकनाथ शिंदे
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "शिवसेना ने खुले मन से भूमिका ली हुई है...केंद्र सरकार जो वक्फ बोर्ड का बिल लाई है, इसमें समाज का हित है...हम बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं...वोटों के लालच में हम विचारधारा के साथ कोई भी समझौता नहीं करेंगे..."
ये बिल भारत के मुसलमान के ईमान और इबादत पर हमला- ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं इस बिल के खिलाफ खड़ा हुआ हूं। ये बिल भारत के मुस्लमान के ईमान और इबादत पर हमला हैं। नरेंद्र मोदी की हुकूमत के इस देश के मुस्लमान के खिलाफ ऐलान जंग कर दिया हैं, ये जंग न सिर्फ मेरे जिस्म पर हैं बल्कि मेरी आज़ादी पर मेरी शरियत पर हैं, मेरे मस्जिद दरगाह को निशाना बनाया जा रहा हैं। ये सरकार सच्चाई को नहीं बयान कर रही हैं। इस बिल से मुसलमानों की तरक्की का ख़ात्मा होगा। मुस्लिम वक़्फ़ की संपत्ति पर कब्ज़ा होगा और को अतिक्रण कर बैठे हैं वो मालिक बन जायेगा। आप मुसलमानो से वक़्फ़ यूजर छीन रहे हैं वही दूसरे धर्म के मानने वालों को पूरी आज़ादी हैं।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद दिल्ली एम्स में भर्ती
आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को बुधवार को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि 76 वर्षीय नेता को एम्स में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. राकेश यादव के नेतृत्व में कार्डियो-न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। सूसूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।
जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ
गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
वक्फ बिल को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे - जियाउर्रहमान बर्क
वक़्फ़ बिल के जरिये सरकार वक़्फ़ के कण्ट्रोल का काम कर रही हैं। जिसे हम बर्दास्त नहीं करेंगे। ये बिल हमारे मुस्लिम समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। विपक्ष गुमराह नहीं कर रहा है, आपलोग इस देश को गुमराह कर रहे हैं। ये बिल इतना खतरनाक है जो पूरे समाज को तोड़ने का काम कर रहा हैं। मुस्लिम समाज को हक देने के बात वो लोग कर रहे हैं जिनके पास एक भी मुस्लिम नेता नहीं है। आपको मुस्लमान से दिक्कत हैं। क्या देश में न्यायालयों के अंदर मुकदमों की कमी है, तो आप बिल के माध्यम से और लेन की कोशिश कर रहे हैं। ये विधेयक नौकरशाही की ज्यादती को बढ़ावा दे सकता है। दूसरे समुदाय के लोगों को वक़्फ़ बोर्ड में रखने का क्या मतलब बनता हैं।
भजनलाल शर्मा ने CMR में बिजली कम्पनियों की समीक्षा बैठक ली
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMR में बिजली कम्पनियों की समीक्षा बैठक ली।
वक्फ संशोधन बिल को लेकर लखनऊ में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: DCP सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया, "वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश हो रहा है। जिसको लेकर सभी पक्षों के साथ पुलिस ने संवाद स्थापित किया है। सभी लोगों से वार्ता की जा रही है। लोगों में सुरक्षा का एहसास हो इसको लेकर फ्लैग मार्च किया गया है। लोगों से अपील है कि भ्रांतियों पर विश्वास ना करें और संवैधानिक व्यवस्था पर विश्वास रखते हुए अमन चैन कायम रखें।"
मुसलमान के विकास के लिए वक्फ अमेंडमेंट एक्ट बेहद जरूरी- दानिश आजाद अंसारी
मुसलमान के विकास के लिए वक्फ अमेंडमेंट एक्ट बेहद जरूरी कदम है। इस एक्ट के माध्यम से मुस्लिम समाज की वक्फ की जो संपत्तियां उसको ऑर्गेनाइजर और रेगुलराइज करने में बहुत मदद मिलेगी। आम मुसलमान पूरी तरीके से इस अमेंडमेंट के साथ है, कुछ खास राजनीतिक दल और कुछ खास लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। वक़्फ की संपत्तियों पर जिन्होंने अवैध कब्जे बनाकर रखे हैं वहीं इसका विरोध कर रहे हैं,जबकि आम मुसलमान खासतौर पर पिछड़ा पसमांदा मुसलमान पूरी तरीके से वक्फ अमेंडमेंट एक्ट के साथ है।
मुझे लगता है कि अखिलेश यादव के पास तर्क नहीं थे - रेखा शर्मा
वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि अखिलेश यादव के पास तर्क नहीं थे और कहीं न कहीं वह भी चाहते हैं कि यह विधेयक पारित हो जाए। उनकी पार्टी शुरू से ही अल्पसंख्यक वोट के बल पर टिकी रही है और अब जब उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में है तो उन्हें अपनी बची-खुची पार्टी को बचाने के लिए स्टैंड लेना पड़ रहा है..."
आपके वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं आएगा- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आप (विपक्ष) इस देश को तोड़ दोगे...मैं इस सदन के माध्यम से देश के मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि आपके वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं आएगा। इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है लेकिन वक्फ बोर्ड और वक्फ परिषद क्या करेगी? वक्फ की संपत्तियां बेचने वालों को पकड़कर बाहर निकालेगी...वक्फ की आय गिरती जा रही है, जिसके माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए विकास करना है और उन्हें आगे बढ़ाना है, वो पैसा जो चोरी होता है, उसको वक्फ बोर्ड और परिषद पकड़ने का काम करेगी..."
लालू यादव की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के लिए रवाना
बिहार: RJD सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
देश के अंदर झगड़ा कराने के मकसद से बिल लाया गया- संजय सिंह
वक्फ संशोधन विधेयक पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "ये बिल्कुल एक नाजायज बिल है। देश के अंदर झगड़ा कराने के मकसद से, बिहार और बंगाल के चुनाव को देखते हुए ये बिल लाया गया है। इसका मकसद केवल विवाद खड़ा करना है। 2013 में जो बिल पास हुआ था उसका भाजपा ने खुद समर्थन किया था। फिर आप ये बिल क्यों लेकर आ रहे हैं?"
इस विधेयक में वक्फ की जायदाद और मजबूत होगी- शाहनवाज हुसैन
वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "इस विधेयक में वक्फ की जायदाद और मजबूत होगी। इससे किसी को खतरा नहीं होगा। इसमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा... वक्फ गरीबों और अनाथों के लिए होता है। इसका लाभ कोई और ले रहा था उनसे जरूर हक छिनेगा और आम मुसलमान तक ये पहुंचेगा। आज वक्फ बिल पास होकर रहेगा।"
बिल मुस्लिम विरोधी बिल्कुल नहीं है- ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। चर्चा की शुरुआत से ही ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है जैसे यह बिल मुस्लिम विरोधी है...लेकिन बिल मुस्लिम विरोधी बिल्कुल नहीं है...वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है जो मुसलमानों के हित में काम करने के लिए बनाया गया है। यह कोई धार्मिक संस्था नहीं है...ट्रस्ट को मुसलमानों के सभी वर्गों के साथ न्याय करने का अधिकार होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है...आज एक नैरेटिव बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को कोसा जा रहा है, अगर आपको वो पसंद नहीं हैं तो उनकी तरफ न देखें लेकिन उनके अच्छे काम की प्रशंसा करिए..."
यह फूट डालो और राज करो की नीति है- गौरव गोगोई
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने वक्फ संशोधन विधेयक पर बात की। उन्होंने कहा, "आप (सरकार) क्या संदेश देना चाहते हैं? जिस समुदाय ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, जिस समुदाय ने 1857 में मंगल पांडे के साथ अपने प्राणों की आहुति दी, आप उस समुदाय की छवि को धूमिल करना चाहते हैं? जब आप अंग्रेजों को दया याचिकाएं लिख रहे थे, जब आप लोग भारत छोड़ो आंदोलन का समर्थन नहीं कर रहे थे, उस समुदाय ने भारत छोड़ो आंदोलन का समर्थन किया था। आप उस समुदाय की छवि को धूमिल करना चाहते हैं जिसने 1924 में जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत को पूरी तरह से खारिज कर दिया था? यह आपकी फूट डालो और राज करो की नीति है। हमारे लिए राष्ट्रवाद का मतलब है एकजुट होना।"
दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों का प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी, अन्य AAP विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आतिशी ने कहा, "कपिल मिश्रा पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। 2020 के दंगों पर जिन-जिन नेताओं पर FIR दर्ज हुई है सभी लोग तिहाड़ जेल में हैं। कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए लेकिन क्यों दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है? हम कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।"
वक्फ बिल पर क्या बोले अखिलेश यादव
वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वक्फ मुसलमानों का है और बिल पर उन्हीं की बात नहीं सुनी जा रही है। बीजेपी एक अलोकतांत्रिक पार्टी है और विरोध को ही ताकत समझती है। जब करोड़ों लोग इस बिल के खिलाफ हैं, इसे लाने की जरूरत क्या है।
सरकार की मंशा पर शक है- वारिस पठान
AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि ये बिल असंवैधानिक है। सरकार की मंशा पर शक है। वह हिन्दू-मुसलमान को डिवाइड कराना चाहते हैं। बीजेपी की नियत में ही खोट है। वह हमारी जमीन को हड़पना चाहती है। बीजेपी को अकेले बहुमत नहीं है। इनको नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और जयंत चौधरी का सपोर्ट लेना पड़ेगा। अगर इन्होंने सपोर्ट किया तो मुसलमान इनको माफ नहीं करेगा।
हम लोग किसी भी समुदाय के विरोध में नहीं- रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा, "इस बिल को लेकर राजनीति की जा रही है। यह बिल मुसलमानों के फायदे का बिल है। वक्फ बोर्ड की पूरी संपत्ति कुछ ही लोगों के हाथों में होती थी जिसका आम मुसलमानों तक कोई फायदा नहीं पहुंचता था। सरकार इस बिल को इसीलिए पास कर रही है ताकि गरीब मुसलमानों का इसका फायदा पहुंचे। हम लोग किसी समुदाय के विरोध में नहीं हैं। यह बिल दोनों सदनों में पास होगा और आम मुसलमानों को इससे बहुत फायदा पहुंचेगा।"
वक्फ संशोधन बिल पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने पर कहा, "मुसलमानों के खिलाफ भाजपा ने पिछले 10 सालों से जो कार्रवाई शुरू की है यह उसी का हिस्सा है। अब वे वक्फ संशोधन विधेयक लाकर हमारी संपत्तियों पर कब्जा करना चाहते हैं। हमारा देश पूरी दुनिया में भाईचारे के कारण, गंगा-जमुनी तहजीब के कारण जाना जाता था। वे(भाजपा) भूल जाते हैं कि आज भाजपा की सरकार है लेकिन कल यह सरकार नहीं होगी। जब तक वे जाएंगे तब तक पूरा देश बर्बाद हो गया होगा। इस समय जो भाजपा सरकार है वह मुसलमानों के अधिकारों का हनन कर रही है। इसका नतीजा आने वाले समय में पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।"
वक्फ संशोधन बिल पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का बयान
वक्फ संशोधन बिल पर लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, "अगर ये लोकसभा में पास हो जाता है तो राज्यसभा के दरवाजे खुले हैं और अगर ये राज्यसभा में पास हो जाता है तो हमारे लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले हैं।"
संसद पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे।
धार्मिक व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करने जा रही सरकार- किरेन रिजिजू
वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार किसी भी धार्मिक व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करने जा रही है, न ही कोई प्रावधान है। किसी मस्जिद में मैनेजमेंट को हस्तक्षेप करने का कोई ऐसा प्रावधान इसमें नहीं है।
वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में बोले अमित शाह
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आपकी (विपक्ष की) जिद थी कि संयुक्त संसदीय समिति बनाई जाए। हमारे पास कांग्रेस जैसी समिति नहीं है। हमारे पास लोकतांत्रिक समिति है, जो विचार-मंथन करती है। कांग्रेस के जमाने में समिति होती थी जो थप्पड़ लगाती थी। हमारी समिति चर्चा करती है, चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है और बदलाव करती है। अगर बदलावों को स्वीकार नहीं करना है, तो समिति का क्या मतलब है?"
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर बोले किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत के संसदीय इतिहास में इतना व्यापक रूप से चर्चा का समय कभी नहीं दिया है। जो सदस्य लोकसभा और राज्यसभा से उस कमिटी में थे मैं भारत सरकार की तरफ से उनका धन्यवाद करता हूं।
वक्फ संशोधन बिल पर चिराग पासवान का बयान
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, ''हमारी पार्टी वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर रही है। वास्तव में जो संशोधन किए गए हैं, वे सकारात्मक हैं और पारदर्शिता लाने की सोच के साथ किए गए हैं। हमने सुझाव भी दिए और हमारे अधिकांश सुझाव स्वीकार भी किए गए हैं और हम इसका समर्थन कर रहे हैं।"
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में पेश कर दिया है। बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय दिया गया।
दिल्ली में भी वक्फ बिल के समर्थन में आईं महिलाएं
दिल्ली में कई महिलाओं ने आज लोकसभा में पेश किए जाने वाले वक्फ (संशोधन) विधेयक के समर्थन किया।
AAP ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा सांसदों को आज संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
वक्फ बिल के समर्थन में उतरीं मुस्लिम महिलाएं
भोपाल में महिलाएं आज लोकसभा में पेश किए जाने वाले वक्फ (संशोधन) विधेयक के समर्थन में सामने आईं।
वक्फ संशोधन बिल पर हरीश रावत का बयान
वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "इस बिल को लेकर जिन लोगों के हित के नाम पर इस बिल को बनाया जा रहा है उन सबके मन में कई आशंकाएं और सवाल है आपने उन सवालों का जवाब नहीं दिया। पहले भी जब बिल में संशोधन हुए हैं तो सवाल उठे हैं तो हमने बातचीत कर उसका समाधान किया है लेकिन आप उसका समाधान ही नहीं कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये भी भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडे का हिस्सा है। इसके पीछे आपकी वोट बैंक की राजनीति है इसलिए इसका विरोध हो रहा है।"
जो बिल का विरोध कर रहे वो मुस्लिम विरोधी- गिरिराज सिंह
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “यह बिल संवैधानिक है, मुसलमानों के हित में, गरीबों के हित में है... जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे मुस्लिम विरोधी हैं।”
हमारा प्रयास होगा कि बिल पास न हो- अवधेश प्रसाद
वक्फ संशोधन विधेयक पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सरकार का इरादा ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी के लोग और हमारे नेता अखिलेश यादव का स्टैंड इस बिल के खिलाफ स्पष्ट है। ये बिल संविधान के खिलाफ है और देश की अखंडता और एकता के खिलाफ है सपा इसका पूरी तरह से विरोध करेगी। हमारा प्रयास होगा कि ये बिल पास न हो।"
संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस के लोकसभा सांसद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए संसद भवन पहुंचे।
गुजरात के बनासकांठा में लगी आग की घटना पर ASP का बयान
गुजरात के बनासकांठा में लगी आग की घटना पर ASP बनासकांठा सुबोध मानकर ने बताया, "कल डीसा जिले में आगजनी की घटना सामने आई थी जिसमें 18 शव बरामद किए गए थे। अधिकांश मृतकों के मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिले से होने की सूचना मिली थी। कल शाम को ही कानूनी जांच पूरी कर ली गई थी, लेकिन मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने तक इंतजार किया गया था। प्रशासन और गुजरात पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश के प्रशासन के साथ संचालन करते हुए यहां से पीड़ितों या मृतकों के शवों को सुचारू रूप से वहां तक भेजने के लिए प्लानिंग की गई... देवास के लिए एक टीम को रवाना कर दिया गया है... कल मध्य प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों ने यहां आकर गुजरात प्रशासन के साथ यह सुनिश्चित किया है कि परिवहन सुचारू हो... पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। यदि कोई अन्य सबूत मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
हम सदन में वक्फ बिल पर चर्चा के लिए तैयार- इमरान मसूद
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "हम सदन में चर्चा करने के लिए तैयार हैं। सरकारी बार-बार कह रही है कि मुस्लिम समुदाय का कुछ नहीं बगड़ेगा लेकिन सरकार ने इसमें(वक्फ) संशोधन करके यह प्रावधान कर दिया है कि कोई भी संपत्ति जो सरकारी हो, जिसमें सरकारी हिस्सेदारी हो या वे विवादास्पद हो, उसे जब तक वक्फ नहीं माना जाएगा तब तक उसकी जांच पदाभिहित अधिकारी को दी जाएगी। जब तक जांच नहीं होगी तब तक वह संपत्ति वक्फ की नहीं रहेगी। विवाद की जो स्थिति पूरे देश में खड़ी हुई है वह बहुत खतरनाक है। संविधान के साथ पूरी तरह से मजाक किया जा रहा है।"
हम बिल का विरोध करेंगे- सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क
वक्फ संशोधन विधेयक पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "हम पहले से ही इस विधेयक के खिलाफ हैं। जब यह विधेयक पहली बार सदन में लाया गया था, तब हमारी पार्टी और हमारे नेता अखिलेश यादव ने इसका कड़ा विरोध किया था। इस विधेयक का विरोध करने का कारण यह नहीं है कि इसे भाजपा-NDA सरकार ला रही है, हम इस विधेयक का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस विधेयक में कई ऐसी बातें हैं जो हमारे लोगों के अधिकारों को छीन रही हैं। जब सरकार ने इसे JPC के पास भेजा था, तो हमें थोड़ी उम्मीद थी कि शायद इसमें जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर लिया जाएगा, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता थी, और रिपोर्ट सिर्फ उनकी मर्जी के मुताबिक पेश की गई। जब यह विधेयक सदन में आएगा, तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। सरकार के पास भले ही बहुमत का आंकड़ा हो, लेकिन उसके सहयोगी जानते हैं कि अगर उन्होंने इस विधेयक का समर्थन किया, तो आने वाले समय में उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए हम चाहते हैं कि सरकार तानाशाही करना बंद करे और इस विधेयक को वापस ले..."
वक्फ बिल पूर्ण बहुमत से पास होगा- मोहसिन रजा
वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा, "आज तमाम मुसलमानों के लिए मुस्लिम वक्फ कल्याण दिवस है जिन्हें उम्मीद थी कि भाजपा यानी पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार ही हमारे लिए कल्याण का काम कर सकती है जिस तरह से हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाने का काम किया गया। इसी तरह से वक्फ संशोधन विधेयक 2024 हमारे तमाम दबे, पिछड़े मुस्लिम भाई-बहनों के कल्याण के लिए एक बहुत बड़ी खबर और पीएम मोदी की तरफ से सबसे बड़ी ईदी होगी। ये बिल लाकर पीएम मोदी ने उनके कल्याण के लिए ये फैसला किया है इसके लिए उनकी हम प्रशंसा करते हैं। आज ये बिल पूर्ण बहुमत से पास होगा।"
बिल पर BJP के ये सांसद रखेंगे बात
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर BJP की ओर से जगदंबिका पाल, अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, अभिजीत, कमलजीत, तेजस्वी सूर्या और रविशंकर प्रसाद बोलेंगे।
कौन बिल के पक्ष में, कौन कर रहा विरोध?
वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरा NDA एकजुट है। चंद्रबाबू नायडू के बाद नीतीश कुमार की JDU भी वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार के साथ आ गई है। जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी (HAM) एनडीए की सहयोगी पार्टी है। मांझी ने भी इस बिल पर साथ आने के संकेत दे दिए। NDA में शामिल अन्य पार्टियों ने भी समर्थन का ऐलान किया है। वहीं बात विरोध की करें तो वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष भी एक साथ हैं। कांग्रेस, समाजवाद पार्टी, RJD, TMC, DMK, AIMIM समेत तमाम विपक्षी पार्टियों इस बिल के खिलाफ हैं।
किरेन रिजिजू पेश करेंगे वक्फ संशोधन बिल
संसद में आज केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। दोपहर 12 बजे बिल पेश होने के बाद 8 घंटे चर्चा का समय दिया गया है। 4 घंटे 40 मिनट NDA के सांसद अपनी बात रखेंगे। वहीं बाकी समय विपक्षी सांसदों को दिया गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू चर्चा की शुरुआत करेंगे।