अपडेटेड 21 November 2024 at 12:58 IST
BIG BREAKING: UP सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, एक CLICK में यहां करें सबसे पहले चेक
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

UP Police Constable Result 2024 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ बोर्ड ने यह भी बताया है कि फिजिकल के लिए कितने उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
यहां करें सबसे पहले चेक
- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट का नाम है- uppbpb.gov.in - यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट वाले लिंक पर आपको क्लिक करना है।
- स्क्रीन पर दिखने वाले पीडीएफ में सबसे पहले आप अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
- अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आप यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में आप सफल हो चुके हैं।
- यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट को अच्छी तरह से चेक करें और फिर इसे डाउनलोड कर लें। आगे के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट भी निकालकर रखें।
74316 अभ्यर्थी हुए सफल
रिजल्ट में कुल 174316 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में 34 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल हुए थे।
Advertisement
कैटेगरी वाइज कटऑफ कितना
जनरल कैटेगरी के पुरुष वर्ग के लिए कट ऑफ 214.046 है। वहीं महिला अभ्यर्थियों की कट ऑफ 203.90 है। इस तरह ओबीसी श्रेणी में पुरुष वर्ग का कट ऑफ 198.99 और महिलाओं की 189.39 है। एससी वर्ग में पुरुष की कट ऑफ 178.04 और महिलाओं की 169.13 है। एसटी कैटेगरी में पुरूष वर्ग का कट ऑफ 146.73 और महिला वर्ग का 136.02 है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि यूपीपीबीपीबी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था, और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था। सभी परीक्षा दिवसों पर, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। यह परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। गड़बड़ी को रोकने के लिए, बोर्ड ने उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान सहित बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की थी।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 November 2024 at 12:24 IST