UP: दुर्गा माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त पाए जाने पर लोगों में नाराजगी, पुलिस ने दूसरी मूर्ति लगवाई

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा के एक मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Durga Maa
Durga Maa | Image: Unspkash/Representative

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा के एक मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई हालांकि पुलिस ने हालात को संभालते हुए मंदिर में दूसरी मूर्ति लगवा दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में स्थित एक मंदिर में शनिवार सुबह की है। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया, “हमें शनिवार को ट्रांस यमुना इलाके में कांशीराम आवासीय योजना के परिसर में स्थित एक मंदिर में मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली थी।”

मूर्ति बंदर द्वारा गिराई गई ईंट के कारण क्षतिग्रस्त हुई 

उन्होंने बताया कि वह मूर्ति बंदर द्वारा गिराई गई ईंट के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी और उसके स्थान पर नयी मूर्ति लगा दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि देवी दुर्गा की मूर्ति टूटी पाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।

कॉलोनी में रहने वाले ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि जब वह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि माता की मूर्ति खंडित थी, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Advertisement

प्रसाद ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मैं झुकेगा नहीं कहने वाले 'पुष्पा' को बिहारियों ने झुका दिया, अल्लू अर्जुन का ये VIDEO जीत रहा दिल
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड