UP: लखनऊ में अवैध निर्माण पर चला LDA का बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर हुआ एक्शन

लखनऊ: प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने ठाकुरगंज इलाके में अलमास मैरिज हॉल के पीछे बने एक अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिराया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

लखनऊ विकास प्राधिकरण का प्रवर्तन दस्ता एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने ठाकुरगंज इलाके में अलमास मैरिज हॉल के पीछे बने एक अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।

दरअसल, इस अवैध निर्माण को लेकर भूस्वामी अली बाकर और बिल्डर सज्जाद रिजवी के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां न्यायालय ने अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया। इसी आदेश के अनुपालन में आज एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

अवैध निर्माण का हिस्सा बुलडोजर से धराशायी

सूत्रों के अनुसार, भूस्वामी अली बकर और बिल्डर सज्जाद रिजवी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था, जिसके बाद मामला कानूनी पचड़े में फंस गया। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद अवैध निर्माण को गिराने का फैसला सुनाया। इसी क्रम में आज एलडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से धराशायी कर दिया।

Advertisement

कोर्ट से आदेश पर अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण

एलडीए के अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और अवैध निर्माण का जो भी हिस्सा नियमों के विरुद्ध पाया जाएगा, उसे ध्वस्त किया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध निर्माण करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई एलडीए के प्रवर्तन जोन-7 द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। प्राधिकरण लगातार ऐसे निर्माणों पर शिकंजा कस रहा है जो बिना अनुमति के या नियमों का उल्लंघन करके किए जा रहे हैं। उच्च न्यायालय के इस आदेश और एलडीए की त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'मैंने राक्षस को मार डाला', पूर्व DGP की पत्नी ने की हत्या! खुले कई राज

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड