मिर्ची फेंकी और चाकू से ताबड़तोड़ गोद डाला, फिर बोली- 'मैंने राक्षस को मार डाला', पूर्व DGP की पत्नी ने की हत्या! खुले कई राज

शुरुआत जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
DGP Om Prakash Murder Case
पूर्व DGP की पत्नी ने की हत्या! खुले कई राज | Image: Republic

DGP Om Prakash Murder Case : कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश हत्याकांड के आरोप में उनकी पत्नी पल्लवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। कथित रूप से पति को मौत के घाट उतारने से पहले आरोपी पत्नी ने पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और फिर चाकू के वार किया। हत्या के आरोप में पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

1981 बैच के IPS अधिकारी पूर्व DGP ओम प्रकाश की 20 अप्रैल को उनके ही आवास पर चाकू घोंपकर निर्मम हत्या की गई थी। वो 2015 से 2017 तक DGP के पद पर तैनात रहे। उन्होंने होमगार्ड और फायर सर्विसेज के डीजी के रूप में भी काम किया और 2017 में रिटायर्ड हुए। वो मूल रूप से बिहार के चंपारण के पिपरासी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने भूविज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।

मिर्च पाउडर डाला और फिर चाकू से कत्ल

खबरों के मुताबिक तीखी बहस के बाद ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। जब जलन के मारे वो इधर-उधर भागने लगे, तभी मौका देख पल्लवी ने चाकू से एक के बाद एक कई बार हमला किया। ओम प्रकाश के शव पर चोट के कई घाव थे। अपने सुहाग की हत्या करने के बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल पर कहा- "मैंने राक्षस को मार दिया है।"

जमीन-जायदाद को लेकर विवाद

शुरुआत जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस में अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। ओम प्रकाश ने ये संपत्ति अपने एक रिश्तेदार को दे दी थी। जब पल्लवी की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कि तो उन्होंने थाने के बाहर धरना भी दिया था।

Advertisement

बेटे ने दर्ज कराई शिकायत

बेटे कार्तिकेश ने पुलिस में हत्या का शिकायत दर्ज कराई थी और मां पल्लवी और बहन कृति पर हत्या की साजिश का शक जताया था। पूर्व डीजीपी बेंगलुरु में रहते थे और करीब 10 दिन पहले परिवार में बड़ा झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून के धब्बे, एक बोतल और चाकू बरामद किया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी ने कथित तौर पर दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। ओम प्रकाश पर चाकू से वार किया गया था और घर खून से लथपथ पाया गया।

ये भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव गुंडों से दूर हो जाएं, सुरक्षित हो जाएंगे', SP चीफ की सुरक्षा पर भारी सियासत; BJP नेता ने ऐसे दिया जवाब कि...

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड