UP: बीमार पति को अस्पताल में छोड़कर भाग गई पत्नी, पिता को देख तड़पता रहा 11 साल का बेटा... लगाई सबसे गुहार लेकिन चली गई पिता की जान

उत्तर प्रदेश के झांसी में बीमार पति को अस्पताल में मरने के लिए छोड़कर पत्नी भाग गई। 11 साल का बेटा अपने पिता को तड़पता हुआ देख मदद की गुहार लगाता रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Wife ran away leaving her sick husband in hospital
पति को अस्पताल में मरने के लिए छोड़कर भागी पत्नी। | Image: META AI

देश में इन दिनों अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहे हैं। एक जमाना था, जब ये कहा जाता था कि पति-पत्नी का साथ एक बार अगर जुड़ जाए तो मरने के बाद ही शायद ये रिश्ता खत्म होता है। हालांकि, आज के दौर में ये तस्वीर बदल चुकी है। आज के दौर में सावित्री जैसी पत्नी बेहद कम मिलती है, जो पति की जान यमराज से वापस लेकर आ जाए। कलयुगी महिलाएं अपने पति की जान को खुद यमराज के हाथों में दे देती है। ताजा उदाहरण इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और यूपी का सौरभ हत्याकांड का मामला है। खैर, एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से आया है, जहां एक पत्नी अपने पति को अस्पताल के बिस्तर पर मरता हुआ छोड़कर चली गई।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सुनील गुप्ता नाम का एक मरीज एक अस्पताल में भर्ती था। सुनील की स्थिति काफी गंभीर थी, उसे पता था कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी पल जी रहा है। सुनील टीवी की बीमारी से जूझ रहा था और उसके परिवार ने उसे 2 जून को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सुनील को खून की भी कमी थी।

11 साल के बेटे के साथ पति को मरने के लिए छोड़ गई पत्नी

शुरुआत में तो सुनील की पत्नी उसके साथ रही और देखभाल किया। लेकिन, 5 जून को सुनील को अपनी हालत का अंदाजा हो गया था, इसलिए उसने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की बात कही। इससे पहले कि सुनील हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो पाता, उसकी पत्नी उसे अपने 11 साल के बेटे के साथ छोड़कर चली गई। अस्पताल की नर्स ने उसे फोन किया तो महिला ने आने से साफ मना कर दिया। 11 साल का वो मासूम बच्चा पिता की मदद के लिए रिश्तेदारों को बुलाता रहा, लेकिन कोई नहीं आया। फिर 7 जून के सुनील की बहन ने अस्पताल में फोन करके बोला कि वह अपने भाई को लेने आ रही है, मरीज को नीचे भेज दिया जाए।

बहन ने आने में कर दी देर...

अपने भाई को ले जाने के लिए बहन आई तो जरूर, लेकिन उसके आने में बहुत देर हो चुकी थी। जब तक सुनील को व्हीलचेयर से ऊपर से नीचे लाया गया, तब तक वह इस दुनिया को अलविदा कह चुका था। फिर मौत की सूचना मिलते ही सुनील को इमरजेंसी में बुलाया गया, लेकिन उसके परिजन उसका शव लेकर चले गए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल पर आरोप लगाया कि सुनील को सही ढंग से इलाज नहीं मिला।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: सोनम के पति की हत्या के बाद सीने में इतना बड़ा राज दफन कर पहुंचा था राज कुशवाहा, राजा के अंतिम संस्कार में घड़ियाली आंसू बहा...

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड