'भाजपा शासन के तहत UP भय और अन्याय की भूमि बन गया है', अयोध्या की घटना पर बोली TMC

TMC: तृणमूल कांग्रेस ने अयोध्या में 22 वर्षीय एक दलित महिला का शव बरामद होने के बाद, सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee
West Bengal CM Mamata Banerjee. | Image: PTI

TMC: तृणमूल कांग्रेस ने अयोध्या में 22 वर्षीय एक दलित महिला का शव बरामद होने के बाद, सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा शासन के दौरान यह राज्य ‘‘भय, अत्याचार और अन्याय की भूमि’’ बन गया है।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दावों पर भी सवाल उठाए। तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘भाजपा के शासन के दौरान उत्तर प्रदेश भय, अत्याचार और अन्याय का प्रदेश बन गया है। अयोध्या में एक नहर से 22 वर्षीय एक दलित महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया, उसकी आंखें फोड़ दी गई थीं, उसके शरीर पर गहरे घाव थे।’’

पार्टी ने पोस्ट में कहा, ‘‘उसके परिवार ने सामूहिक बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है, फिर भी भाजपा सरकार चुप है। कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। कोई जवाबदेही नहीं है।’’

पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की ‘बेटी बचाओ’ पहल की प्रभावकारिता को लेकर भी सवाल किया और आरोप लगाया कि राज्य में दलित महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और हत्या की गई।तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपकी तथाकथित ‘‘कानून और व्यवस्था’’ कहां है? आपका फर्जी ‘‘बेटी बचाओ’’ दुष्प्रचार अब कहां है? आपके उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा और उनकी हत्या की जा रही है।’’

Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कहा था कि अयोध्या में एक दलित महिला का शव उसके गांव के पास एक नहर से बरामद किया गया। उसके परिवार के सदस्यों ने बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है और दावा किया कि उसकी आंखें फोड़ दी गई थीं, उसकी हड्डियां टूटी हुई थीं और उसके शरीर पर गहरे घाव थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'शीशमहल में नहीं रहेगा BJP का CM', द्वारका में केजरीवाल पर बरसे
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड