Advertisement

Updated March 28th, 2024 at 14:51 IST

UP: पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, किया गया गिरफ्तार

सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
up police
यूपी पुलिस | Image:IANS
Advertisement

सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोतिगरपुर क्षेत्र में बुधवार रात नियमित निरीक्षण के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस दल पर गोली चलायी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश अखंड प्रताप अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उसे जयसिंहपुर क्षेत्र में पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मान सिंह और उसका साथी अखंड प्रताप एक पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के मामले में वांछित थे। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published March 28th, 2024 at 14:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo