UP Board Exams 2025: यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर शेड्यूल जारी किया गया है।

Follow : Google News Icon  
UP Board Practical Exams 2025 Date
UP Board Practical Exams 2025 Date | Image: PTI

UP Board Practical Exams 2025 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर शेड्यूल जारी किया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल और पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

UPMSP ने अपने आधाकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 23 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा तो दूसरा चरण 1 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी, 2025 तक चलेगा। जबकि प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 4 से 10 जनवरी तक स्कूलों में होगी। 
 

दो चरणों में होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि दोनों चरणों के दौरान प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग मंडलों में आयोजित की जाएगा। पहला चरण: 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक-आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों के लिए 1 फरवरी से 8 फरवरी, 2025 तक परीक्षा आयोजित होगी।

24 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा

बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं प्रैक्टिकल के बाद शुरू होंगी जो 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली सुबह: 8:30 बजे से 11:45 बजे तक। दोपहर: 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

Advertisement

इतने छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस साल कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 25,60,882 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 14,12,806 छात्र और 11,48,076 छात्राएं शामिल हैं।  छात्र आधिकारिक यूपीएमएसपी वेबसाइट upmsp.edu.in और http://upmsp.edu.in पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। कक्षा 10 और 12 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड