सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली की फिर बिगड़ी तबियत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; सामने आया VIDEO

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को एक बार फिर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sachin tendulkar childhood friend vinod kambli hospitalized
विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती | Image: ANI/INSTAGRAM

Vinod Kambli Hospitalized: भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) को लेकर बुरी खबर आ रही है। कांबली (Kambli) की तबियत फिर बिगड़ गई है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांबली (Kambli) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और शनिवार देर रात अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ठाणे स्थित प्रगति अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) का अस्पताल से वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। 

जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने कांबली (Kambli) को निगरानी में रखा है, साथ ही उनके सभी जरूरी टेस्ट भी किए जा रहे हैं। बता दें कि 52 वर्षीय विनोद कांबली हाल ही में मुंबई में अपने कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक अनावरण समारोह में अपने बचपन के दोस्त और महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मुलाकात के बाद सुर्खियों में आए थे। इस कार्यक्रम में कांबली (Kambli) को व्हीलचेयर पर बैठे देखा गया और तभी से फैंस उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित हैं।

Image
(PC- IANS)
Image
(PC- IANS)

1983 वर्ल्ड कप टीम ने बढ़ाया मदद का हाथ

Advertisement

बता दें कि पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर ने विनोद कांबली की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। गावस्कर ने 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से कांबली की मदद करने का ऐलान किया था। गावस्कर ने कांबली को अपने बेटे जैसा बताया था। वहीं कपिल देव ने भी कहा था कि अगर कांबली रिहैबिलिटेशन करेंगे तो वो उनके इलाज का सारा खर्चा उठाने के लिए तैयार हैं। कांबली ने कपिल देव के इस प्रस्ताव को स्वीकार किया था और रिहैब करने की बात मानी थी।

सचिन और कांबली ने लगभग एक ही साथ अपना इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरू किया था। एक समय पर कांबली को सचिन से ज्यादा प्रतिभाशाली माना जाता था और कांबली ने ये साबित भी किया था। मगर कांबली अपने लाइफस्टाइल की वजह से न जाने अचानक कहां गुम हो गए और फिर उन्हें जिंदगी ने वापसी का मौका ही नहीं दिया। यही वजह है कि आज सचिन और कांबली में कोई तुलना ही नहीं होती। 

Advertisement

पिछले दिनों कांबली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कांबली मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर अपनी बाइक तक खड़ी नहीं कर पा रहे थे। 

ये भी पढ़ें- नेपाल में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने पर न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी का स्टेजतोड़ डांस, दिल खुश कर देगा VIDEO

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड