UP Board Result 2025: कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें चेक
पिछले साल 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आए थे। यही वजह है कि छात्रों को अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी गई है।
- भारत
- 2 min read

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) इस वीक कभी भी नतीजे जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकेंगे।
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 51.37 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुए थे। छात्र बोर्ड रिजल्ट घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2024 में 20 अप्रैल को आया था रिजल्ट
UPMSP ने अबतक बोर्ड नतीजों की घोषणा को लेकर काई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि किसी भी वक्त अब रिजल्ट जारी किया जा सकता है। वैसे परिणाम जारी करने से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया जाता है। इसमें रिजल्ट से जुड़ी जानकारी होती है। अभी तक तो बोर्ड ने परिणाम को लेकर ऐसी कोई आधिकारिक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
पिछले साल 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आए थे। यही वजह है कि छात्रों को अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी गई है।
Advertisement
इस एक डॉक्यूमेंट के बिना नहीं देख पाएंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले कुछ तैयारी कर लेंगे, तो उन्हें नतीजा देखने में परेशानी नहीं आएगी। छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वह अपना एडमिट कार्ड निकालकर पहले से रख लें। रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड पर दिया गया रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बिना परिणाम नहीं देखा जा सकता।
कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड का परिणाम?
- यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होमपेज पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
- लिंक पर क्लिक करके आपको अपनी जनपद और वर्ष चुनकर अपना रोल नंबर डालना होगा।
- इसके बाद 'View Result' पर क्लिक करें। यहां स्क्रीन पर आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर आ जाएगी
- इसे चेक करके छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- हालांकि ओरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही संबंधित स्कूल से मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: भारत आए जेडी वेंस के बेटे का कुर्ता देख अश्विनी वैष्णव करने लगे कुछ ऐसा, हो रही है चर्चा; VIDEO