'मैं लड़ाई लड़ूंगी, इंतजार कीजिए'; राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के ट्वीट ने बढ़ाई सियासी हलचल
यूपी के बाहुबली राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने बड़ी लड़ाई के लिए मैदान में उतरने का ऐलान किया है। पोस्ट में भानवी कुमारी सिंह का दर्द भी छलका है।
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी गलियारे की हलचल बढ़ा दी है। बता दें, राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इस वजह से वो काफी समय सुर्खियों में भी बने रहते हैं। इस बीच भानवी सिंह ने बड़ी लड़ाई का संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।
भानवी कुमारी सिंह भाडरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "कभी-कभी सोचती हूं जब रियासत, राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है। सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा? अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं जरूर लड़ूंगी लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी। उचित समय का इंतजार कीजिए।"
भानवी कुमारी सिंह का छलका दर्द
बता दें, भानवी सिंह का राजा भैया से तलाक और गुजारा भत्ता का केस कोर्ट में चल रहा है। इस बीच भानवी कुमारी सिंह का दर्द सोशल मीडिया पर छलका है। उन्होंने दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में चचेरे देवर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
इसे भी पढ़ें: 'हमने काम अच्छा किया, दुखी क्यों हों?', BJP कार्यकर्ताओं के साथ PM मोदी ने साझा की पुरानी यादें