Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 15:06 IST

UP Board 10th, 12th Result 2024: 10वीं-12वीं का रिजल्ट OUT, शुभम वर्मा इंटरमीडिएट में बने टॉपर

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा टॉप किए हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
UP Board Result Updates
यूपी बोर्ड रिजल्ट | Image:Shutterstock
Advertisement

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं (UP Board High School Inter Result 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया। UPMSP ने 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा टॉप किए हैं। हाई स्कूल में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 82.6% बच्चों के पास होने की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि इस बार भी हमेशा की तरह लड़कियों ने बाजी मार ली है और लड़कों से बेहतर रिजल्ट लेकर आई हैं।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेंद्र देव की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंक स्कोर 12वीं बोर्ड में स्कोर किया है। जबकि बागपत जनपद के विशु चौधरी 97.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Advertisement

प्राची निगम बनीं 10वीं बोर्ड की टॉपर

10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, जबकि फतेहपुर जनपद की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। शिक्षा निदेशक ने बताया की 10वीं कक्षा के 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि इंटरमीडिएट के 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि परिषद ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के साथ नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पहली बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा संपन्न कराई गई और इतने ही दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया।

लड़के और लड़कियों में से किसने मारी बाजी?

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ीं। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% है, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% अंक है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, कहा- 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा करने वाले PM मोदी...

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 14:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo