18 मौत का जिम्मेदार कौन? दिल्ली से बिना रजिस्ट्रेशन चल रही थी बस, उन्नाव हादसे में हुआ बड़ा खुलासा

उन्नाव बस हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की जिसमें बस के नंबर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
unnao-bus-accident-
उन्नाव बस हादसा | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और टैंकर के बीच जबदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अब हादसे से जुड़ी बड़ा अपडेट सामने आई है।  जानकारी मिली है कि यह बस बिहार से दिल्ली के बीच बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी।

उन्नाव बस हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है।  पुलिस ने दर्दनाक घटना को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। उन्नाव पुलिस ने बस का जो नंबर UP95 T4720 बताया है ये नंबर महोबा का है। यह नंबर एक लोडर पर रजिस्टर्ड है। हादसे वाली बस बिहार से दिल्ली के बीच बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी। पुलिस जांच से बचने के लिए लोडर का नंबर बस पर लगाया गया था।

नमस्ते बिहार' बस मोतिहारी से आ रही थी दिल्ली
 

उन्नाव बस दुर्घटना को लेकर बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, बिहार के शिवहर जिले से 'नमस्ते बिहार' नामक बस चलती है, इसमें काफी यात्री सवार थे। इसकी दूध के कंटेनर से टक्कर हो गई जिसके कारण 18 लोगों की मृत्यु हो गई, 19 लोग घायल हैं। अन्य 22 सुरक्षित लोगों को उनके गंतव्य के लिए अन्य बस से रवाना किया जा रहा है। DM ने मामले पर संज्ञान लेते हुए RTO को निर्देश दिए हैं, मामले में FIR कराई जा रही है।

मरने वालों के नाम की सूची

हादसे में दिल्ली, बिहार और यूपी के यात्रियों की मौत हुई है। मरने वालों के नाम की लिस्ट भी सामने आ गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) एसबी शिरोडकर ने दुर्घटना में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिनमें 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

बता दें कि बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 05:15 बजे बिहार से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकरा गई। घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायल हुए प्रत्‍येक व्‍यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, घटना पर सीएम योगी ने भी गहर दुख जताया है।
 

यह भी पढ़ें: उन्नाव में हुए सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड