रिपब्लिक बांग्ला रिपोर्टर को संदेशखाली की सच्चाई दिखाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक महिला सीएम के राज में महिलाओं पर अत्याचार के रिकॉर्ड बन रहे हैं। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Anurag Thakur
Union Minister Anurag Thakur. | Image: PTI

Attack on Republic bangla Reporter: पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इस वक्त पूरे देश में चर्चाओं में है। हर कोई संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल की ममता सरकार शाहजहां शेख पर कार्रवाई करने की जगह संदेशखाली पर सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को निशाना बना रही हैं।

संदेशखाली का सच दिखाने पर रिपब्लिक बंगला के रिपोर्टर को पहले रिपोर्टिंग करने से रोका गया। फिर उस पर हमला भी हुआ। इतना ही नहीं संदेशखाली में रिपोर्टर को घसीटा भी गया।

ये लोकतंत्र की हत्या- अनुराग ठाकुर

संदेशखाली में रिपोर्टर पर हुए इस हमले की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। रिपब्लिक चीफ अर्नब गोस्वामी से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि सच्चाई दिखाना पत्रकारों का अधिकार है। 

उन्होंने कहा कि एक महिला सीएम के राज में महिलाओं पर अत्याचार के रिकॉर्ड बन रहे हैं। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसे रिपोर्ट करने के लिए रिपब्लिक के पत्रकार के साथ जिस बर्ताव किया गया, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisement

'संविधान की उड़ा रहे धज्जियां'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री को अपने अधिकारियों को उन गुंडों और टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के निर्देश देने चाहिए थे, उसकी जगह अगर रिपोर्टर के ऊपर कार्रवाई की जाती है, उसको रिपोर्ट नहीं करने दिया जाता है। ये लोकतंत्र की हत्या के साथ अभिव्यक्ति की आजादी को जिस तरह से दबाने का प्रयास किया गया, कुचलने का प्रयास किया गया, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। ऐसा बार-बार करके ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जो पत्रकार के अधिकारों को दबाने का भी प्रयास है। 

Advertisement

रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर पर हमले को लेकर बंगाल पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला समेत कई नेताओं ने ममता सरकार को घेरा। सभी ने घटना की कड़ी निंदा की। 

यह भी पढ़ें: संदेशखाली की सच्चाई दिखाने से ममता की पुलिस ने रिपोर्टर को रोका, रिपब्लिक मीडिया लड़ेगा कानूनी लड़ाई
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड