Budget 2026 Live: इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट
India Budget (Aam Budget) 2026, Nirmala Sitharaman Speech Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार (1 फरवरी) को लोकसभा में देश का आम बजट पेश कीं। वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार नौवां बजट रहा। इस बजट में जहां टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मगर दूसरी तरफ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज किया गया है।
- भारत
- 15 min read

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी में संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दी हैं। मोदी सरकार के इस बजट में वित्त मंत्री का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे ज्यादा रहा। पूंजीगत व्यय लक्ष्य बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है।
इस बजट में टैक्सपेयर्स को कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं की गई है। वहीं, आम लोगों की काम से जुड़े कई चीजों के दाम सस्ते हुए तो कई चीजें महंगी भी हुई है।
Budget 2026 LIVE: मेडिकल टूरिज्म हब को मिलेगा बढ़ावा
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं।"
Budget 2026 LIVE: 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे-सीतारमण
पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा..."
Advertisement
Budget 2026 LIVE: 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान-सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे: मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।"
Budget 2026 LIVE: घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने पर काम- सीतारमण
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हाई-वैल्यू, टेक्नोलॉजी-एडवांस्ड CIE की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के लिए कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट को बेहतर बनाने की एक योजना शुरू की जाएगी। इसमें आग बुझाने के उपकरण से लेकर लिफ्ट और टनल बोरिंग मशीन तक शामिल हो सकते हैं।"
Advertisement
Budget 2026 Live: रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट योजना पर होगा काम- सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी। अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को समर्पित रेयर-अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव देते हैं।"
Budget 2026 LIVE: हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे- सीच
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, "हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे।"
Budget 2026 LIVE: भारत विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है-निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आज हम एक ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में हैं और संसाधनों और सप्लाई चेन तक पहुंच बाधित है। नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन सिस्टम को बदल रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और ज़रूरी खनिजों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। भारत विकसित भारत की ओर आत्मविश्वास से कदम बढ़ाता रहेगा, जिसमें महत्वाकांक्षा और समावेश को संतुलित किया जाएगा। बढ़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ते व्यापार और पूंजी की ज़रूरतों के साथ, भारत को वैश्विक बाजारों के साथ गहराई से जुड़ा रहना चाहिए, ज़्यादा निर्यात करना चाहिए और स्थिर लंबे समय के निवेश को आकर्षित करना चाहिए।"
Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव रखा-
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आर्थिक विकास को तेज करने और बनाए रखने के लिए मैं छह क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव करती हूं - 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना; पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से पुनर्जीवित करना; चैंपियन MSME बनाना; इंफ्रा को बढ़ावा देना; लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना; शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना।"
Budget 2026 LIVE: आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक माना- निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपने बजट भाषण में कहा, "आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है। साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो। रोज़गार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं। इन उपायों से लगभग 7% की हाई ग्रोथ रेट मिली है और हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है।"
Budget 2026 LIVE: बजट 2026-27 की फिजिकल कॉपी संसद पहुंची
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट भाषण दे रही हैं। वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार नौवां बजट है। दूसरी ओर से केंद्रीय बजट 2026-27 की फिजिकल कॉपी संसद में लाई गईं।
Budget 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लोकसभा में शुरू
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, "जब से हमने 12 साल पहले पद संभाला है, देश की आर्थिक स्थिति में स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई देखने को मिली है। यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं।"
Budget 2026 LIVE: देश को बजट से खुशी मिलेगी- मनोज तिवारी
बजट से पहले की उम्मीदें पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, "बजट से सकारात्मक उम्मीद है। देश को भी उम्मीद है। हमें आशा है कि देश को बजट मिलने के बाद बहुत खुशी होने वाली है।"
Budget 2026 LIVE: बजट को कैबिनेट से मिली मंजूरी
संसद भवन में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्रीय बजट-2026 को मंजूरी मिल गई है। पीएम मोदी कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से थोड़ी देर बात संसद भवन में बजट पेश करेंगी।
Budget 2026 LIVE: मुझे सरकार से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं-निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से थोड़ी देर बाद केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। बजट से पहले की उम्मीदें पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे ज़्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन देखते हैं।"
Budget 2026 LIVE: ये बजट सर्वसमावेशी होगा- ब्रजेश पाठक
बजट से पहले की उम्मीदें पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज देश की संसद में बजट प्रस्तुत हो रहा है। ये बजट सर्वसमावेशी होगा। किसानों, नौजवानों, महिलाओं और देश के सभी क्षेत्रों के सर्वागींण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट होगा।"
Budget 2026 LIVE: सरकार सब्सिडी और मदद में इजाफा करे- सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "महंगाई बढ़ रही है। लोगों की पहुंच से सारी चीजें बाहर जा रही हैं। सरकार सब्सिडी और मदद में इजाफा करे। सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही। सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।"
Budget 2026 LIVE: यह एक ऐतिहासिक बजट होगा-किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। पीएम की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी।" केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से थोड़ी देर बाद लोकसभा में देश का बजट पेश करेंगी।
Budget 2026 LIVE: भारत को विकसित करने की दिशा में एक और कदम- गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "भरोसा रखें। जिस लक्ष्य के साथ सरकार पिछले 11 वर्षों से काम कर रही है, इस विकसित भारत को बनाने के लिए 2014 के बजट में सभी एक ही लक्ष्य की दिशा में एक कदम बढ़ा रहे हैं। यह बजट भी भारत को विकसित करने की दिशा में एक और कदम उठाएगा।"
Budget 2026 LIVE: सरकार से हमें कोई उम्मीद नहीं है-अखिलेश यादव
यूनियन बजट 2026-27 पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "जिस सरकार से हमें कोई उम्मीद नहीं है, उसके पेश किए गए बजट से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं?... पिछले कुछ बजट में हमने देखा है कि यह सिर्फ 5% लोगों के लिए था। सरकार को यह आकलन करना चाहिए कि उसने अपने सभी वादे पूरे किए हैं या नहीं।"
Budget 2026 LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को खिलाई दही-चीनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। बजट पेश करने से पहले भारत में एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। राष्ट्रपति भवन में जब वित्त मंत्री राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करते हैं, तो राष्ट्रपति उन्हें दही-चीनी खिलाते हैं।
Budget 2026 Live: हमें मोदी सरकार पर भरोसा- दिलीप घोष
केंद्रीय बजट 2026 पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, "हमें मोदी सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। जो भी होगा, अच्छा होगा और सबके लिए होगा।" वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार (1 फरवरी) को लोकसभा में देश का आम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार नौवां बजट होगा।
Budget 2026 LIVE: इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान-शशि थरूर
केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम सब यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं। इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है... क्या उस ग्रोथ के साथ रोजगार भी मिलेंगे? बिना रोजगार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं होता। इसलिए, हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारत के युवाओं के लिए इस देश में ज्यादा रोजगार पैदा करने के लिए उनके मन में किस तरह की योजनाएँ हैं। इसके अलावा, और भी कई बातें होंगी। केरल में, जहां चुनाव आने वाले हैं, हम यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार हमें क्या फायदे दे सकती है।"
Budget 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट के बारे में जानकारी दी। उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे।
Budget 2026 LIVE: राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गई है। निर्मला सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था।
Budget 2026 Live: वित्त मंत्रालय के बजट टैबलेट के साथ निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ। वो आज सुबह करीब 11 बजे लोकसभा में #UnionBudget2026 पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और उनकी टीम भी मौजूद हैं।
Budget 2026 Live: केंद्रीय बजट से उम्मीदों से भरा-प्रेमचंद बैरवा
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने केंद्रीय बजट से उम्मीदों पर कहा, "विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाने का बजट हमेशा दिया गया है। हमारी वित्त मंत्री ने हमेशा महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और किसानों का ध्यान रखते हुए बजट दिया है। उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भी इन वर्गों का ध्यान रखते हुए बजट आएगा।"
Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंची। लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। उनका बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
Budget 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले अपने आवास से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हुईं।
Budget 2026 LIVE: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय के लिए रवाना
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने घर से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हुए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी।
Budget 2026 LIVE: अपने आवास से वित्त मंत्रालय जाएंगी निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने सरकारी आवास से सुबह 8.15 बजे निकलेंगी। वित्त मंत्रालय पहुंचकर अपनी बजट टीम के साथ मिलेंगी और फिर राष्ट्रपति भवन के लिए पूरी टीम के साथ रवानी होगी। चुनावी साल होने के चलते ये पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट होगा।
Budget 2026 LIVE: राष्ट्रपति भवन जाएंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन जाएंगी। बजट पेश करने से पहले भारत में एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। राष्ट्रपति भवन में जब वित्त मंत्री राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट करते हैं, तो राष्ट्रपति उन्हें दही-चीनी खिलाते हैं। आज भी यह परंपरा निभाई जाएगी।
Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। उनका बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट है। निर्मला सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था।