अपडेटेड 1 February 2026 at 08:31 IST
Budget 2026: पहली बार रविवार को हो रहा बजट पेश, निर्मला सीतारमण से आज आम जनता को बड़ी उम्मीद; AI करेगा भाषण का हिंदी अनुवाद
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इतिहास में पहली बार रविवार के दिन बजट पेश होगा।
- बिजनेस न्यूज
- 4 min read

Budget 2026: आज देश का आम बजट पेश होने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि इतिहास में पहली बार रविवार की छुट्टी वाले दिन बजट पेश होगा।
जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट 2026 डॉक्यूमेंट संसद के पटल पर रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि AI के जरिये भाषण का हिंदी में अनुवाद होगा। इस बार का बजट खुद निर्मला सीतारमण के लिए भी व्यक्तिगत तौर पर काफी खास रहने वाला है। बजट 2026 पेश करते ही सीतारमण एक बड़े रिकॉर्ड के बिल्कुल करीब पहुंच जाएंगी।
निर्मला सीतारमण तोड़ेंगी रिकॉर्ड?
बजट 2026 के साथ ही निर्मला सीतारमण पीएम मोदी के कार्यकाल में लगातार 9वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। इस बार के बजट भाषण के साथ ही सीतारमण, अब तक सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा अलग-अलग समयावधि में पेश किए गए 10 बजट के रिकॉर्ड के अत्यंत करीब पहुंच जाएंगी।
सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड किसके नाम?
दरअसल, मोरारजी देसाई ने बतौर वित्त मंत्री 1959 से 1964 के बीच कुल 6 बजट पेश किए थे। इसके बाद 4 बजट भाषण 1967-1969 के बीच दिए थे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहते हुए कुल 10 बजट पेश किए थे।
Advertisement
सरकार किस पर हो सकती है मेहरबान?
1 फरवरी 2016 यानी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पिटारा खुलने वाला है, जिस पर देशभर की निगाहें टिकी हैं। बजट में मध्यम वर्ग, किसान, रेलवे यात्री और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर खास फोकस रहने की संभावना है। बजट में ये बड़े ऐलान हो सकते हैं...
महंगाई से राहत की उम्मीद
आम आदमी बढ़ती महंगाई से राहत चाहते हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इस बार का बजट महंगाई को कम करने पर फोकस रहे, जिससे की रोटी, कपड़ा, मकान जैसी बुनियादी जरूरतें सस्ती हो सकें। इसके अलावा आम आदमी और FMCG सेक्टर्स को भारी उम्मीदें हैं कि सरकार टैक्स में कटौती करें और आम आदमी की आय बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए।
Advertisement
महिलाओं को कैसी उम्मीदें?
महिला उद्यमी की उम्मीदें हैं कि उन्हें आसानी से क्रेडिट लोन उपलब्ध कराया जाए, जिससे की व्यापार शुरू करना और उसे बढ़ाना आसान हो सके। खासकर MSME सेक्टर में टैक्स राहत, कम ब्याज दर और वित्तीय सहायता की मांग है। महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर नए प्रोग्राम और सब्सिडी के जरिये बनाए जाएं। महिलाओं के लिए हेल्थ, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए ज्यादा बजट आवंटन की उम्मीद है।
13 लाख तक की कमाई हो सकती है टैक्स फ्री
सीतारमण ने 2025 के बजट में इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया था, जिसके बाद 12 लाख रुपये तक की कमाई टैक्स फ्री हो गई थी। स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ दिया जाए तो फिलहाल 12.75 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इस बार नौकरीपेशा लोगों की सबसे बड़ी मांग स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाने की है। इसे 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा किया जा सकता है। इससे नौकरीपेशा लोगों के 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है।
पीएम किसान सम्मान की किस्त में बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत योग्य किसानों को फिलहाल सालाना 6,000 रुपये तीन बराबद किस्तों में दी जाती है। ऐसे में किसानों ने बजट में इस रकम को बढ़ाने का सुझाव दिया था। मालूम हो कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त को 3 साल से बढ़ाने की बात हो रही है। बजट में इसको लेकर भी बड़े ऐलान की संभावना है। अटकलें लगाई जा सकती हैं कि यह राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये की जा सकती है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 08:31 IST