उत्तर प्रदेश में BJP किसके नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेगी? नितिन नवीन ने किया खुलासा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रिपब्लिक टीवी के फाउंडर और एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में BJP किसके नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
- भारत
- 4 min read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 28 अक्टूबर 2026 को रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का आयोजन हुआ। सम्मेलन में आए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रिपब्लिक टीवी के फाउंडर और एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में BJP किसके नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेगी? इसके साथ ही देश के ताजा हालत और SIR समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रखी।
राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा कि देश का कानून कभी भी अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं देगा। देश के युवाओं को बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। आज के समय में भारत की ताकत को बांटने का प्रयास हो रहा। मगर समय आने पर देश की जनता ही इन अराजकतत्वों को सबक खिखाएगी।
राहुल गांधी पर बरसे BJP अध्यक्ष
रिपब्लिक टीवी एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका के जुड़े सवालों के जवाब में नितिन नवीन ने कहा, नेता प्रतिपक्ष जिस तरह से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और उनकी कार्यशैली जिस तरह सामने आ रही है, उसे देखते हुए जनता उन्हें वहां पहुंचा देगी, जहां वे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे।”
UP विधानसभा किसके चेहरे पर लड़ेंगी BJP?
रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने बीजेपी अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या आप योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इसके जवाब में नीतिन नवीन के कहा, मैंने पहले ही कहा था, यूपी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम सरकार चल रही है, जनता का विश्वास जीत रही है तो उन्हीं के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे।
Advertisement
साइकिल अब पंचर हो गया है- नितिन नवीन
वहीं, अखिलेश के PDA प्लान के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, मैं मानता हूं कि ये अपने परिवार डेवलमेंट एजेंडा है। परिवार को फिर से सत्ता में कैसे लाएं, इसकी कोशिश है। ये कहने के लिए समाजवादी है, मगर ये पूरी तरह परिवारवादी हैं। मगर यूपी के लोगों ने देखा है कि जब इनको सता मिली तो इनका शागिर्द कौन थे। मैं नाम नहीं लूंगा क्योंकि यूपी की जनता फिर से भय का माहौल महसूस करेगी। प्रदेश की जनता को बीजेपी ने उस भय से बाहर लाया है। अखिलेश की साइकिल को अब पंचर कर दिया गया जो दोबारा चल नहीं पाएगी।