राहुल जिस मानसिकता से राजनीति कर रहे हैं, वो देश के लिए बड़ी चुनौती और जनता इसका समाधान जानती है, वो इस काबिल भी नहीं रहेंगे-नितिन नवीन

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। नितिन नवीन ने राहुल को देश के लिए बड़ी चुनौती बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rashtra Sarvopari Sammelan 2026
राहुल देश के लिए बड़ी चुनौती-नितिन नवीन | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के बहुचर्चित 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का आयोजन नई दिल्ली स्थित ला मेरिडियन होटल में हुआ। सम्मलेन में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक के दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और अपने विचार रिपब्लिक के मंच के जरिए देश के सामने रखे। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए। Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के सवालों का जवाब देते हुए नितिन नवीन ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के लिए बड़ी चुनौती बताया।

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर बेहद बेबाकी से अपनी राय रखी। विपक्ष की कार्यशैली से जुड़े सवाल के जवाब में नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस में परिवार का कानून चलता है। वहां ‘खाता न बही, जो परिवार के बड़े नेता कह दें, वही सही’ वाली स्थिति है। मगर देश संविधान और कानून से चलता है। ”

राहुल देश के लिए बड़ी चुनौती- नितिन नवीन 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका से जुड़े सवाल के जवाब में नितिन नबीन ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष जिस तरह से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और उनकी कार्यशैली जिस तरह सामने आ रही है, उसे देखते हुए जनता उन्हें वहां पहुंचा देगी, जहां वे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे। राहुल जिस मानसिकता से राजनीति कर रहे हैं, वो देश के लिए बड़ी चुनौती और जनता इसका समाधान जानती है।'

 देश की जनता ही कांग्रेस को सजा देगी-नितिन नवीन 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा, 'भारत अपनी संस्कृति और संस्कारों के लिए जाना जाता है। हम अपने विरोधियों का भी सम्मान करते हैं। लेकिन राहुल गांधी जैसे नेता देश की संस्कृति और सभ्यता पर भरोसा नहीं करते। यही वजह है कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री को अपमानित करने की कोशिश करते हैं, जिसकी सजा उन्हें देश की जनता देती है।”

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'रिजीम चेंज वाले लोग अराजकतावादी हैं',रिपब्लिक के मंच से बोले नितिन नवीन

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड