रिजीम चेंज वाले लोग अराजकतावादी हैं, वो एक भी चुनाव नहीं लड़ सकते, भीड़तंत्र बनाने का मकसद सत्ता हथियाना है- नितिन नवीन

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा,'रिजीम चेंज की बात करने वाले लोग उदाहरण के तौर पर बांग्लादेश और नेपाल का जिक्र कर रहे हैं। उन्हें 140 करोड़ जनता जवाब देगी।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Nabin
रिजीम चेंज वाले लोग अराजकतावादी हैं-नितिन नवीन | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और CJP पर जमकर निशाना साधा। नितिन नवीन ने रिपब्लिक के मंच से विपक्ष को चेतावानी देते हुए साफ-साफ कहा कि देश का कानून कभी भी अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं देगा। देश के युवाओं को बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए और यही करने की कोशिश हो रही है। भीड़तंत्र बनाने का एक ही मकसद है सत्ता हथियाना।

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा  कि नेता प्रतिपक्ष जिस तरह से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और उनकी कार्यशैली जिस तरह सामने आ रही है, उसे देखते हुए जनता उन्हें वहां पहुंचा देगी, जहां वे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे। राहुल जिस मानसिकता से राजनीति कर रहे हैं, वो देश के लिए बड़ी चुनौती और जनता इसका समाधान जानती है।

CJP और कांग्रेस अराजकता की सोच रखती है-नितिन नवीन 

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीते दिनों दिल्ली में हुए CJP के आंदोलन को लेकर कहा कि ये वे लोग हैं, जो जनता की नब्ज को नहीं समझते। ये अराजकता की सोच के साथ काम करते हैं। जो लोग सड़क पर फैसला करने की बात करते हैं, उनकी मानसिकता आप समझ सकते हैं। कांग्रेस ऐसे आंदोलन को समर्थन देकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करती है।

रिजीम चेंज की बात करने वाले को जनता जवाब देगी-नितिन नवीन 

Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने जब BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से सवाल किया कि बीते दिनों CJP और फिर कांग्रेस के आंदोलन के बाद आखिरकर उनका रिजिम चेंज का मकसद सामने आ ही गया। इसके जवाब में  नितिन नवीन ने कहा,  “रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) की बात करने वाले लोग उदाहरण के तौर पर बांग्लादेश और नेपाल का जिक्र कर रहे हैं। उन्हें 140 करोड़ जनता जवाब देगी। ये कभी पूरा नहीं हो पाएग।”

Advertisement

यह भी पढ़ें: 4 राज्यों में बैलेट पेपर के जरिए MLC चुनाव हुए, कांग्रेस 1 भी सीट नहीं जीत पाई तो इनका 'वोट चोरी' वाला आरोप कहां गया? ये गाली पर उतर आए- राम माधव

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड