mAadhaar ऐप को UIDAI ने बोला बाय-बाय, आज से बंद; नए ऐप में घर बैठे फोन नंबर-पता होगा अपडेट, 8 प्वाइंट में समझिए क्यों है आपके लिए जरूरी
UIDAI ने आज से mAadhaar ऐप बंद कर दिया। नए आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन, QR वेरिफिकेशन और घर बैठे अपडेट जैसी कई सुविधाएं मिल गई है। जानें कैसे डाउनलोड करें और भी कई खास फीचर्स, जानें पूरी डिटेल
- भारत
- 2 min read

New Aadhaar App: UIDAI ने पुराने mAadhaar ऐप को बंद करने का फैसला लिया और आज आखिरकार ये ऐप बंद हो चुका है। इसकी जगह अब ऑफिशियल नए आधार ऐप (Aadhaar App by UIDAI) ने ले ली है। यह ऐप Play Store और App Store पर पहले से उपलब्ध है। सरकार का ये कदम आधार सेवाओं को ज्यादा सुरक्षित, आसान और प्राइवेसी फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुराने ऐप में कई सीमाएं थीं, जबकि नया ऐप आधुनिक फीचर्स से लैस है। अब आपको आधार सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आप घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं।
नया आधार ऐप क्यों है खास?
UIDAI की घोषणाओं के मुताबिक, पुराना mAadhaar ऐप धीरे-धीरे बंद किया जा रहा था। अब नया ऐप पूरी तरह से तैयार है। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन, सेलेक्टिव शेयरिंग और QR कोड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे आपकी पर्सनल जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहती है।
नए आधार ऐप के टॉप 8 फीचर्स
- फेस ऑथेंटिकेशन: फिंगरप्रिंट या सिम की जगह चेहरा स्कैन करके लॉगिन और वेरिफिकेशन आसान और सुरक्षित।
- सेलेक्टिव डिटेल्स शेयर: सिर्फ जरूरी जानकारी (नाम, फोटो) शेयर करें, पूरी डिटेल्स नहीं।
- QR कोड वेरिफिकेशन: ऑफलाइन QR स्कैन से पहचान साबित करें। एयरपोर्ट, होटल में बहुत काम आता है।
- मोबाइल नंबर अपडेट: घर बैठे नंबर बदलें, सेंटर जाने की जरूरत नहीं।
- एड्रेस अपडेट: पता कुछ मिनटों में अपडेट हो जाएगा।
- फैमिली प्रोफाइल: एक ऐप में परिवार के 5 सदस्यों का आधार मैनेज करें।
- बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक: फिंगरप्रिंट डेटा को लॉक रखें, जरूरत पड़ने पर अनलॉक करें।
- डिजिटल कॉन्टैक्ट शेयर: नाम और नंबर आसानी से दूसरे के फोन में सेव हो जाएगा।
इसके अलावा आज e-KYC और डिजिटल वॉलेट का फायदा भी ले सकते हैं, साथ ही ये भी देख सकते हैं कि आपका आधार कब-कहां इस्तेमाल हुआ।
कैसे डाउनलोड करें नया ऐप?
Google Play Store या Apple App Store में सर्च करें “Aadhaar”। डेवलपर का नाम Unique Identification Authority of India (UIDAI) होना चाहिए। इंस्टॉल करने के बाद अपना आधार नंबर और OTP से रजिस्टर करें। पुराने ऐप का डेटा ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपने अभी तक नया ऐप डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लें। इससे बैंकिंग, ट्रैवल और कई सेवाओं में कोई रुकावट नहीं आएगी। ये ऐप डिजिटल इंडिया को और मजबूत बना रहा है। ये बदलाव आम आदमी के लिए सुविधाजनक साबित होगा। सुरक्षित डिजिटल पहचान की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है।