Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, वैशाली से आनंद विहार रूट पर ट्रेन सेवा प्रभावित
Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी आने के बाद कुछ देर के लिए वैशाली से आनंद विहार वाले रूट पर मेट्रो सेवा प्रभावित रही, हालांकि जल्द इस इस समस्या को ठीक कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read

Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के जरूरी खबर मिली है, दरअसल ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो सेवा को रोक दिया गया है। DMRC ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि, OHE में दिक्कत की वजह से आनंद विहार से वैशाली तक कुछ समय के लिए कोई ट्रेन सर्विस अपलब्ध नहीं है, मरम्मत का काम चल रहा है।'
मेट्रो स्टेशनों पर दिखी भारी भीड़
ब्लू लाइन पर तकनीकी खराब आने से कुछ ही देर में मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई, मेट्रो ना आने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि स्टेशन पर हर दो मिनट में मेट्रो आती है ऐसे में मेट्रो के लिए आधे घंटे का इंतजार यात्रियों को बड़ी समस्या लग रही थी, लेकिन दिल्ली मेट्रो ने जल्द ही समस्या का समाधान निकाला और मेट्रो सेवा को बाहाल किया।
आधे घंटे बाद नॉर्मल सर्विस शुरू
इसके बाद आधे घंटे बाद दिल्ली मेट्रो ने पोस्ट कर फिर से जानकारी दी कि ‘ब्लू लाइन पर नॉर्मल सर्विस फिर से शुरू हो गई हैं।’ जिसके बाद हजारों यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली, क्योंकि उमस भरी गर्मी में दिल्ली मेट्रो सफर को आसान बनाती है, क्योंकि आबादी का एक बड़ा हिस्सा महंगी कैब बुक नहीं कर सकता और बस स्टैंड पर गर्मी में इंतजार करना काफी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में दिल्ली मेट्रो किफायती पैसे में AC वाली मेट्रो की सुविधा देती है।