BREAKING: तमिलनाडु में हाई-वोल्टेज ड्रामा, तृषा पर अभद्र टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार; घर से उठा ले गई पुलिस
DMK और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी।
- भारत
- 3 min read

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अचानक उस समय काफी गहमागहमी देखने को मिली जब तमिलनाडु पुलिस ने DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया। अभिनेत्री तृषा को लेकर अभ्रद टिप्पणी मामले में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस की यह कार्रवाई उनके खिलाफ FIR दर्ज होने के कुछ ही देर बाद हुई। यह FIR उनके उस विवादित और दोहरे अर्थ वाले बयान के लिए दर्ज की गई थी, जिसे व्यापक रूप से अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन पर निशाना साधने के तौर पर देखा गया।
उदयनिधि को घर से उठा ले गई पुलिस
पूर्व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को हिरासत में लेने से पहले चेन्नई में उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। कुछ देर की पूछताछ के बाद पुलिस ने स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया।
अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
इस बीच, विपक्ष के नेता ने तत्काल अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कोर्ट दोपहर के सत्र में उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। पुलिस जब स्टालिन को घर से लेकर जा रही थी तो उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई बदले की कार्रवाई है।
Advertisement
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह विवाद तंजावुर में DMK के नेतृत्व में कावेरी जल विवाद को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए, उदयनिधि ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर तीखा राजनीतिक हमला किया और उनके प्रशासन पर कर्नाटक से तमिलनाडु के पानी का उचित हिस्सा हासिल करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
स्टालिन की रैली में लगे थे तृषा-तृषा के नारे
उदयनिधि स्टालिन जब रैली को संबोधित कर रहे थे,भीड़ तृषा-तृषा के नारे लगा रहे थी। उदयनिधि ने उन्हें बीच में रोका, थोड़ी देर रुकने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर टिप्पणी की, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, उसे वहां पहुंचना चाहिए"। उनके इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है, उन्होंने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वो कावेरी के जल की बात कर रहे थे।