'मुस्लिम से शादी के बाद सोच इतनी बदल...', कंगना रनौत का सोनाक्षी सिन्हा की तरफ इशारा? बिना नाम लिए कह दी इतनी बड़ी बात!

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अब उन एक्ट्रेसेस पर सवाल उठाया है जिनकी इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही सोच डिफाइन हो जाती है। साथ ही उन्होंने हिंदू बेटियों के लिए इक्वालिटी की मांग की।

Kangana Ranaut Sonakshi Sinha
Kangana Ranaut Sonakshi Sinha | Image: Instagram

Kangana Ranaut Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। कंगना रनौत ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हीरोइनों के शादी के लिए धर्म बदलने पर तंज कस रही हैं। उन्होंने भले ही किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देख रहे हैं।

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर कहा, 'मैं पार्लियामेंट के लिए लेट हो रही हूं, फिर भी मैंने सोचा कि मैं अपने विचार और फीलिंग्स आप लोगों के साथ शेयर करूं। आज सुबह मैं कुछ पोस्ट कर रही थी। तब मैंने देखा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री की एक बहन हैं... हालांकि, हमने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी हिंदू बहन-बेटियों को करीब से देखा और जाना है, जो हिंदू तो हैं, लेकिन पॉलिटिक्स और धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है।'

इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही कट्टरपंथी…- कंगना

कंगना रनौत ने आगे कहा, 'यूथ में खासकर ऐसा होता है, जो बहुत ही न्यूट्रल है। लेकिन जैसे ही वो इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं, भले ही दोस्ती हो, शादी हो या फिर संबंध हो तो उनकी सोच इतनी डिफाइन हो जाती है, इतनी कट्टरपंथी वो बन जाती हैं। मेरे हिसाब से इसमें कुछ बुराई नहीं है, क्योंकि संविधान आपको ये आजादी देता है कि आप अपनी मर्जी से कोई भी धर्म या आईडियोलॉजी अपना सकते हैं। लेकिन समस्या ये है कि जब हिंदू बेटियों की बात आती है तो सोच बदल जाती है।'

सोनाक्षी सिन्हा की तरफ इशारा?

कंगना का ये ताना सोनाक्षी सिन्हा की तरफ माना जा रहा है। गौरतलब है कि उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन को खुलकर सपोर्ट किया और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर भी अपना पक्ष रखा था। इसके अलावा उन्होंने जहीर इकबाल के साथ शादी की है।

Advertisement

आइटम नंबर को नहीं करूंगी डिफेंड- कंगना

उन्होंने कहा, 'अब मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी कि मैंने आइटम नंबर किए। मैं हमेशा से एक मॉडरेट हिंदू थी। आज अगर मैंने खुद को डिफेंड कर लिया तो न जाने कितनी बेटियां, जिसे कहते हैं लीप नहीं ले पाएंगी। मैं कहूंगी कि हां मैं मॉडरेट हिंदू थी। मुझ पर आज तंज कसा जाता है कि तुम कबसे संघी बन गईं। हां, मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी और आरएसएस की आईडियोलॉजी, जिसे जागृत हिंदू कहते हैं बनना है। मुझे कंवर्ट होना है। मैं क्यों कंवर्ट नहीं हो सकती?'

मुझे भी कंवर्ट होना है- कंगना रनौत

वो कहती हैं, 'ये जो दोगलापन है समाज का, जब हिंदू लड़कियों की बात आती है, तो जो समाज के ठेकेदार हैं, वो अग्निपरीक्षा के लिए हमारी 10 साल पुरानी चीजें ले आते हैं कि तुम तो पार्टी करती थीं, तुम तो ये करती थीं, ठीक मैं सबकुछ करती थी, लेकिन आज मुझे भी कंवर्ट होना है। मुझे डिफाइन और जागृत हिंदू बनना है। तो मेरे लिए ये रास्ता क्यों बंद है? मेरे लिए ये दोगले विचार नहीं चलेंगे। मुझे लगता है कि हमारी बेटियों को भी वो आजादी होनी चाहिए। अगर हिंदू बेटियों को डिफाइन हिंदू में कंवर्ट होना है तो वो क्यों नहीं हो सकतीं?'

Advertisement

ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत

कंगना रनौत का ये बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले उन्होंने ऋतिक रोशन पर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा था कि एक्टर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुए 'दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए' ट्रेंड पर जब ऋतिक रोशन ने अपना रिएक्शन दिया, तो एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाईं। कंगना रनौत का ये जवाब ऋतिक रोशन के उसी कमेंट के पलटवार में आया है। 

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Day 25: धमाल 4 की रफ्तार हुई अब धीमी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड