जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में ढेर 2 आतंकवादियों की सद्दाम और मुस्तफा के रूप में शिनाख्त, जैश से कनेक्शन; असॉल्ट राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकवादी का कनेक्शन जैश से।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
two neutralised Pakistani Jaish-e-Mohammed terrorists J&K Police tweets
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में ढेर 2 आतंकवादियों की सद्दाम और मुस्तफा के रूप में शिनाख्त | Image: ANI

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर 'ऑपरेशन सोहन' चलाया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन सोहन के दौरान मारे गए पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफ़ा के तौर पर हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में असला और बारूद बरामद किया गया है।

सद्दाम और मुस्तफ़ा के तौर आतंकवादियों की शिनाख्त

गुरुवार, 17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, "ऑपरेशन सोहन के दौरान मारे गए पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफ़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों के पास से भारी मात्रा में असला और बारूद बरामद किया गया है।

AK असॉल्ट राइफ़ल, मैगज़ीन और ग्रेनेड बरामद

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारे गए पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों के पास से एक AK असॉल्ट राइफ़ल (4 मैगज़ीन के साथ), M4 कार्बाइन (3 मैगज़ीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्तौल (2 मैगज़ीन के साथ) और 4 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।"

मुठभेड़ के बीच गाड़ियों की चेकिंग जारी

मुठभेड़ के बीच पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि उधमपुर के मजालता इलाके में मुठभेड़ जारी रहने के कारण पुलिस वाहनों की जांच कर रही है; जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने कल देर शाम इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: N Chandrasekaran: मान गए चंद्रशेखरन, फिर चुने गए टाटा संस के चेयरमैन, पिछले महीने दिया था इस्तीफा

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड