मणिपुर के काकचिंग में दो उग्रवादी गिरफ्तार, जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए

सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrested
arrested | Image: X

Manipur: सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के दो सदस्यों को मणिपुर के काकचिंग जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों काकचिंग जिले के सुगनू, चेयरेल और काकचिंग खुनौ इलाके में जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त थे और बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने बुधवार को कांगपोकपी जिले में तलाशी अभियान के दौरान गोला-बारूद और अत्याधुनिक आग्नेयास्त्र जब्त किए। पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के न्यू कीथेलमनबी पुलिस थाने के अंतर्गत साहेबुंग पीक से एक 5.56 हेकलर और कोच जी3 राइफल, मैगजीन, .32 बोर की एक पिस्तौल और मैगजीन , 9 एमएम की एक पिस्तौल, गोला-बारूद, सिंगल बैरल राइफल और दो ट्यूब लांचर जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे अखिलेश यादव के चाचा, लंबी बीमारी के बाद राजपाल सिंह यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 10 साधू घायल; यति रामस्वरूपानंद बोले- जिहादियों ने...

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड