नहीं रहे अखिलेश यादव के चाचा, लंबी बीमारी के बाद राजपाल सिंह यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Akhilesh Yadav Uncle Rajpal Singh Yadav Passes Away: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
samajwadi party chief akhilesh yadav
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव | Image: Facebook

Akhilesh Yadav Uncle Rajpal Singh Yadav Passes Away: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी साझा की है।

बताया जा रहा है कि राजपाल सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा।

अंतिम दर्शन के लिए गेस्ट हाउस में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लगभग दोपहर 1 बजे तक राजपाल सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचेगा। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अखिलेश यादव के आवास पर बने गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे सैफई में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 

रामगोपाल यादव ने जताया दुख

राजपाल यादव सिंह के निधन पर भाई रामगोपाल यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं  कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है । उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें । ॐ शांति !'

Advertisement

मुलायम भाईयों में चौथे नंबर पर थे राजपाल यादव

बता दें कि सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के पांच भाई थे जिनमें राजपाल यादव चौथे नंबर पर थे। राजपाल यादव मुलायम यादव से छोटे और शिवपाल यादव से बड़े थे।  

यह भी पढ़ें: UP: एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 10 साधू घायल; यति रामस्वरूपानंद बोले- जिहादियों ने…

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड