नासिक में ट्रक के क्रेन को टक्कर मारने से दो लोगों की मौत, चार घायल

नासिक में एक ट्रक के एक क्रेन को टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात साढ़े दस बजे मनमाड-नंदगांव रोड पर हुई।

Follow : Google News Icon  
Nashik Road Accident
Nashik Road Accident | Image: AI/Representative

नासिक में एक ट्रक के एक क्रेन को टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात साढ़े दस बजे मनमाड-नंदगांव रोड पर हुई।

उन्होंने बताया, 'एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक क्रेन को टक्कर मार दी, जिससे क्रेन एक बिजली के खंभे से टकराकर गिर गई। मनमाड निवासी चार्ल्स इंद्री फ्रांसिस (15) और अजय बालू पवार (22) की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक और क्रेन के चालकों के साथ-साथ दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।'

मनमाड थाने के अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, हार से तिलमिलाई AAP ने BJP पर साधा निशाना

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड