Breaking: अमेरिका में इजरायली दूतावास के बाहर गोलीबारी, ज्यूइश म्यूजियम के पास दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन डीसी में इस्राइली दूतावास में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कैपिटल ज्यूइश म्यूजियम के पास गोलीबारी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two Israeli embassy staff shot dead in US
अमेरिका में इजरायली दूतावास के बाहर गोलीबारी | Image: AP

अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। वाशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास में गोलीबारी हुई है। दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।कैपिटल ज्यूइश म्यूजियम के पास बुधवार रात को यह गोलीबारी हुई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने इसकी पुष्टि की है। अज्ञात हमलावरों ने इसकी घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की घटना के बाद इजरायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


वाशिंगटन डीसी में इस्राइली दूतावास में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कैपिटल ज्यूइश म्यूजियम के पास बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्दय और जघन्य हमला था और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के लिए संवेदना प्रकट की और न्याय का भरोसा दिलाया है। 

वाशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास में गोलीबारी 

घटना वॉशिंगटन डीसी के नॉर्थवेस्ट इलाके की 3rd और F स्ट्रीट के पास हुई, जो एफबीआई फील्ड ऑफिस और अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के पीछे स्थित है। चश्मदीदों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद मौके पर भारी पुलिस बल, आपातकालीन टीमें और एफबीआई की टीम पहुंची। यह घटना अमेरिकी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना की निंदा की

इस मामले को लेकर अमेरिकी और इस्राइली सरकारों के बीच उच्चस्तरीय संवाद शुरू हो चुका है। अमेरिका ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है, वहीं, दुनिया भर में इस हमले की निंदा हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले  की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा, ये भयानक हत्याएं हैं, जो स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं। जो अब समाप्त होनी चाहिए! नफरत और कट्टरपंथ के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना। बहुत दुख की बात है कि ऐसी घटना हुई। भगवान आप सभी का भला करे। 

 यह भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा या ज्योति रानी, गिरफ्तार यूट्यूबर की असली पहचान क्या?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड